{"_id":"6aa1b82539056a8f1308e3a3","slug":"friends-killed-vicky-on-suspicion-of-theft-sonipat-news-c-197-1-snp1018-160235-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 18 हजार रुपये चोरी के शक में दोस्तों ने की विक्की की हत्या, 40 दिन बाद खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 18 हजार रुपये चोरी के शक में दोस्तों ने की विक्की की हत्या, 40 दिन बाद खुलासा
विज्ञापन
सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते एसीपी राजपाल, साथ में गिरफ्तार आरोपी व क्राइम यूनिट गोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। हरिद्वार घूमने के दौरान 18 हजार रुपये चोरी करने के शक में दो दोस्तों ने अपने ही साथी विक्की उर्फ ढीलू की हत्या कर दी। करीब 40 दिन से लापता विक्की की हत्या का गोहाना क्राइम यूनिट ने खुलासा करते हुए उसके दो दोस्तों विक्रम उर्फ मोहित और प्रीतम को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पार्टी करने के बहाने विक्की को घर से बुलाकर ब्रेजा गाड़ी में सुनसान स्थान पर ले गए थे। वहां रुपये मांगने पर विवाद हुआ तो चाकू से गला काटकर उनकी हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए महज 10 रुपये में चाकू खरीदा था।शव को गोहाना बाइपास पर पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे की पुलिया के नीचे फेंक दिया था।
पुलिस ने 40 दिन बाद शव का कंकाल बरामद किया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के अस्पताल ले जाया गया, जहां से खानपुर भेज दिया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
एसीपी क्राइम राजपाल सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गोहाना के इंद्रगढ़ी निवासी संजय ने 1 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि पेशे से चालक उनका भतीजा विक्की (33) जुलाई के अंतिम सप्ताह में अपने दोस्त, मूलरूप से गांव रुखी और हाल गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी निवासी विक्रम उर्फ मोहित तथा गांव भटगांव निवासी प्रीतम के साथ हरिद्वार घूमने गया था।
वहां से लौटने के दो-तीन दिन बाद दोनों उसके भाई के घर आए और विक्की को अपने साथ ले गए। इसके बाद से वह लापता था। कई दिन तक सुराग नहीं मिलने और मोबाइल बंद आने पर संजय ने मोहित व प्रीतम से पूछताछ की। उन्होंने बताया था कि विक्की को महम रोड पर छोड़ दिया था। संजय ने दोनों पर शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
गोहाना क्राइम यूनिट प्रभारी अंकित की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात मोहित उर्फ विक्रम और प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने विक्की की हत्या करना कबूल किया। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
हरिद्वार यात्रा में चोरी के शक में की हत्या
एसीपी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि हरिद्वार घूमने के दौरान प्रीतम के 18 हजार रुपये गायब हो गए थे। दोनों को शक था कि रुपये विक्की ने चोरी किए हैं। हरिद्वार से लौटने के दो-तीन दिन बाद दोनों आरोपी ब्रेजा कार लेकर विक्की के घर पहुंचे और उसे बाहर घूमने व पार्टी करने के बहाने अपने साथ ले गए।