फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   friend cheated two lakhs in the name of getting job in railway

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दोस्त ने दो लाख रुपये ठगे

Thu, 02 Sep 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
friend cheated two lakhs in the name of getting job in railway
सोनीपत। शहर के पटेल नगर के रहने वाले युवक ने अपने दोस्त पर रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पटेल नगर के रहने वाले हिमांशु ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी पटेल नगर के ही दीपक से दो साल से दोस्ती है। वह उसे अक्तूबर, 2020 को मिला था। तब उसने कहा था कि रेलवे के अधिकारियों से उसकी अच्छी जान-पहचान है। वह उसके कहने पर बिना फार्म भरवाए ही अपने कोटे से रेलवे में नौकरी लगवा देते हैं। वह उसे भी रेलवे में नौकरी लगवा सकता है। इसकी एवज में उसने तीन लाख रुपये की मांग की। उसने उसे अपने कागजात व दो लाख रुपये दे दिए। उसने दो लाख रुपये ब्याज पर लेकर आने के बाद दीपक को दे दिए। एक लाख रुपये उसने बाद में देने को कहा। साथ ही दीपक ने उसे 21 दिसंबर, 2020 को एक शपथ भी दिया। जिसमें उसने दो लाख रुपये उधार लेने की बात लिखी है। उसने उसे अप्रैल तक नौकरी लगवाने की बात कही थी, लेकिन जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने दीपक से पैसे देने की मांग की। इस पर आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। जिस पर उसने मामले की शिकायत एसपी को दी। जिसके बाद अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed