फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Free treatment for Ayushman Bharat scheme eligible persons started in private hospitals

Sonipat News: निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के पात्रों का मुफ्त उपचार शुरू

Sat, 23 Mar 2024 02:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Mar 2024 02:08 PM IST
विज्ञापन
Free treatment for Ayushman Bharat scheme eligible persons started in private hospitals
सोनीपत। सरकार से आश्वासन मिलने के बाद 44 निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का मुफ्त उपचार शुरू कर दिया है। सरकार से इलाज की बकाया राशि नहीं मिलने के कारण 16 मार्च से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों का उपचार बंद कर दिया था।
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी ने आयुष्मान भारत योजना के सीईओ से मुलाकात की थी, उनसे जल्द बकाया राशि का भुगतान कराने का आश्वासन मिलने के बाद निजी अस्पतालों में मरीजों का मुफ्त उपचार शुरू किया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के 44 अस्पतालों को पैनल पर रखा गया है। योजना के तहत कैंसर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों के साथ 1500 के करीब दूसरी बीमारियों का सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। सरकार के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में मरीज इलाज तो ले रहे हैं, लेकिन इसके बदले लंबे समय से सरकार की तरफ से निजी अस्पतालों को भुगतान नहीं किया जा रहा। जिसके चलते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने 16 मार्च से पात्र मरीजों का उपचार बंद कर दिया था। उसके बाद से मरीजों को निजी अस्पतालों में मुफ्त उपचार न मिलने से परेशानी बढ़ने लगी थी।
विज्ञापन

जिला प्रधान डॉ. सुशील सरोहा ने बताया कि तीन दिन पहले ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी के प्रतिनिधि पंचकूला में आयुष्मान भारत योजना के सीईओ से मिले थे। वहां सीईओ ने जल्द बकाया भुगतान व अन्य मांगों को पूरा कराने का आश्वासन मिला है। एसोसिएशन के निर्णय के बाद ही निजी अस्पतालों में फिर से आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों का मुफ्त उपचार शुरू कर दिया है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार की ओर से जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed