फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fraudsters duped people of lakhs of rupees through share trading, posing as relatives and using apps.

Sonipat News: ठगों ने शेयर ट्रेडिंग, रिश्तेदार बनकर और एप के नाम पर लाखों रुपये हड़पे

Sat, 04 Apr 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped people of lakhs of rupees through share trading, posing as relatives and using apps.
सोनीपत। साइबर ठगों का मायाजाल लगातार लोगों के खातों को खाली कर रहा है। ठग अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। कहीं ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफे का लालच दिया जा रहा है तो कहीं रिश्तेदार बनकर या मोबाइल एप कर्मचारी बनकर लोगों से ठगी की जा रही है। साइबर थाना में छह लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी से 25.59 लाख की ठगी : प्रगति नगर निवासी सरकारी कर्मचारी सुनील ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कीम के नाम पर उनसे साइबर ठगों ने 25.59 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर और फर्जी प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि उनके पास एक युवती ने व्हाट्सएप कॉल कर खुद को सीआईबी (एलयूएक्स) नामक कंपनी से जुड़ा बताया और वेल्थ ग्रोथ एक्सीलेरेशन प्लान 500 फीसदी स्कीम में निवेश का ऑफर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां प्रोफेसर आदित्य नाम का व्यक्ति रोजाना ट्रेडिंग और शेयर बाजार की जानकारी देता था। ठगों ने शुरुआत में मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाकर ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। इसके बाद बार-बार निवेश बढ़ाने के लिए दबाव बनायाा।
झांसे में आकर पीडि़त ने 15 जनवरी से 27 फरवरी के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 25.59 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में अकाउंट में घाटा दिखाकर और पैसे जमा कराने का दबाव बनाया। पांच हजार रुपये की निकासी भी कराई। उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो प्राथमिकी दर्ज कराई। पेटीएम कर्मचारी बनकर सब्जी विक्रेता से 1 लाख ठगे : मूलरूप से बिहार के खगडिय़ा हाल बहालगढ़ निवासी दिलखुश ने बताया कि वह सब्जी विक्रेता हैं। उनके पास पेटीएम कर्मचारी बनकर एक लाख रुपये की ठगी कर दी गई।

ठगों ने बफर अपडेट का झांसा देकर पीडि़त का मोबाइल अपने कब्जे में लिया और अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। उनके साथ 16 जनवरी को ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed