फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fraudsters duped a farmer of Rs 7.60 lakh by claiming he was in trouble.

Sonipat News: साला परेशानी में है कहकर ठगों ने किसान से 7.60 लाख रुपये ठगे

Sun, 28 Sep 2025 07:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Sep 2025 07:45 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped a farmer of Rs 7.60 lakh by claiming he was in trouble.
सोनीपत। साइबर अपराधियों ने गांव गंगाना के किसान से 7.60 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने किसान को उनके साले के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर झांसे में लिया। अमेरिका में परेशानी होने का बहाना बनाकर अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए। शिकायत पर बरोदा थाना की बुटाना पुलिस चौकी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव गंगाना निवासी विकास कुमार ने बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि 24 जुलाई को उनके मोबाइल पर फेसबुक मैसेंजर के जरिए उनके साले आशीष मलिक की आईडी से संदेश आया। उसमें खुद को अमेरिका में परेशानी में बताकर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ठग ने बैंक स्लिप तक भेजी जिसमें 10.30 लाख रुपये देने का दावा किया गया। इसके बाद आशीष बनकर बात कर रहे युवक ने उनसे कहा कि कागजात बनवाने के लिए कुछ राशि अलग-अलग खातों में भेजनी होगी। विकास कुमार ने विश्वास में आकर एचडीएफसी, यूनियन बैंक, आईसीआईसीआई, एसबीआई, एक्सिस बैंक समेत कई बैंकों के खातों में 7.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसे पता चला कि आईडी हैक कर ठगी की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed