फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fraud with a woman sum 25500 rupees

महिला को झांसे में लेकर खाते से उड़ाए 25500 रुपये, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
fraud with a woman sum 25500 rupees
सोनीपत। शहर के मयूर विहार की रहने वाली महिला ने अज्ञात पर उसे झांसे में लेकर बैंक खाते की जानकारी प्राप्त कर उसके खाते से 25500 रुपये निकलने का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मयूर विहार की रहने वाली प्रमिला ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि अज्ञात ने 1 जून को उससे संपर्क कर उसके बैंक खातों के बारे में जानकारी ली थी। उससे खातों के बारे में जानकारी लेने के बाद उसके खातों से 25500 रुपये की नकदी निकल गई। जब उसके पास मैसेज आया तो उसे ठगी का पता लगा। उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के बयान पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed