फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fraud, staff nurse, take money

महिला को स्टाफ नर्स लगवाने के नाम पर पति से सात लाख रुपये ऐंठे, मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Jan 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
fraud, staff nurse, take money
सोनीपत। गांव चिटाना के रहने वाले किसान ने दो लोगों पर उसकी पत्नी को पीजीआई रोहतक में स्टाफ नर्स लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। व्यक्ति का आरोप है कि पहले पैसे देने की बात कहते रहे और अब धमकी देने लगे हैं। पीड़ित के बयान पर मोहाना थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव चिटाना के रहने वाले देवेंद्र ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह खेती कर परिवार का गुजर बसर करता है। उसकी पत्नी काजल ने जीएनएम का कोर्स कर रखा है। देवेंद्र ने बताया कि मूलरूप से हुल्लाहेड़ी फिलहाल सोनीपत शहर निवासी रवींद्र की उसके भाई सज्जन से जान पहचान थी। वह उनके घर भी आता जाता था। रवींद्र पिछले साल मई माह में काजल को सामान्य अस्पताल में अनुबंध पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये उसकी मां से लेकर गया था। लेकिन उसकी पत्नी की अनुबंध पर नौकरी नहीं लग सकी। तब उसने कहा था कि पीजीआई रोहतक में स्टाफ नर्स की पोस्ट निकलेगी तो वह वहां काजल का काम करवा देगा। 22 नवंबर, 2020 को उसकी पत्नी ने स्टाफ नर्स के लिए पीजीआई रोहतक में पेपर दिया था। जिसका पता लगने पर रवींद्र ने उसके भाई सज्ज्न से कहा था कि वह उसके भाई की पत्नी को स्टाफ नर्स लगवा देगा। इसके लिए उसने 14 लाख रुपये की मांग की। जिसमें से सात लाख रुपये पहले मांगे गए। उसके भाई ने उसे कहा तो वह तैयार हो गया। जिस पर उसने तीन लाख रुपये अपनी मां व दो लाख रुपये एक रिश्तेदार पर लिए और पांच लाख रुपये लेकर सोनीपत पहुंचे। दो लाख रुपये उनके पहले ही गए हुए थे। जिस पर वह रवींद्र के साथ उसके परिचित रोहतक के कनहेली निवासी दीपक उर्फ फरदीन के रोहतक कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने 23 नवंबर, 2020 को पांच लाख रुपये उन्हें दे दिए। बाकी सात लाख रुपये काम होने के बाद देने की बात हुई। 4 दिसंबर, 2020 को आए रिजल्ट में उसकी पत्नी की नियुक्ति नहीं हो सकी। जिस पर उन्होंने अपने सात लाख रुपये वापस मांगे। पहले तीन बार पैसे देने का समय दिया, लेकिन अब वह जान से मारने की धमकी देने लगे हैं।
विज्ञापन

किसान के पास है कॉल व वीडियो रिकार्डिंग
देवेंद्र ने बताया कि उसके पास आरोपी की कॉल रिकार्डिंग है, जिसमें वह उससे पैसे मांग रहा है। साथ ही पैसे देते हुए की वीडियो रिकार्डिंग भी है। जिसमें आरोपी पैसे गिनते हुए नजर आ रहे हैं। उसने बताया कि उसने पैसे देते हुए रिकार्डिंग कर ली थी। ताकि जरूरत पर काम आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चिटाना के व्यक्ति ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर नकदी ऐंठने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- जगदीश चंद्र, जांच अधिकारी, थाना मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed