फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fraud of Rs 2.18 crore from Mannat Group on the pretext of opening Dhaba in UP

यूपी में ढाबा खुलवाने का झांसा, मन्नत ग्रुप से 2.18 करोड़ की धोखाधड़ी

Thu, 23 Sep 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 2.18 crore from Mannat Group on the pretext of opening Dhaba in UP
मन्नत ग्रुप की सहायक कंपनी रूहल हॉस्पिटलिटी सर्विस को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ढाबा खुलवाने का झांसा देकर 2.18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि राशि नकद लेने के साथ ही जमीन पर भवन का निर्माण भी करा लिया। मन्नत ग्रुप के कई चेक अभी भी आरोपियों के पास फंसे हैं। कंपनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर एचबीएम हॉस्पिटैलिटी कंपनी के निदेशकों सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। मुरथल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरथल स्थित रूहल हॉस्पिटैलिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक वीरेंद्र सिंह ने एसपी सोनीपत को शिकायत दी थी कि उनका ग्रुप मन्नत हवेली व मन्नत ढाबा चलाता है। जुलाई, 2020 में उनकी मुलाकात शमीम रजा व फ्लेमिंग विल्सन से हुई थी। उन्होंने बताया था कि वह एचबीएम हॉस्पिटैलिटी प्रा. लिमिटेड के नाम से कंपनी चलाते हैं। इस कंपनी के निदेशक मुस्तक अली व सबीना खान हैं। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के गांव भयांगी के नजदीक खतौली में अमीदा रिजॉर्ट का मालिक है। उन्होंने उसे उत्तर प्रदेश में भी ब्रांच खोलने के लिए झांसे में लिया और उस रिजॉर्ट को चलाने के लिए हर तरह का सहयोग देने का वादा किया। वीरेंद्र का आरोप है कि वह उनके झांसे में आ गया और रिजॉर्ट खोलने के लिए तैयार हो गया। उसके लिए पहले साल साढ़े पांच लाख और दूसरे साल छह लाख रुपये महीना का किराया तय किया। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनको किराये का एडवांस आरटीजीएस कराने के साथ ही एडवांस चेक दे दिए। उसके बाद डेढ़ करोड़ से ज्यादा रुपया निर्माण पर खर्च कर दिया गया। इसी दौरान मुजफ्फरनगर प्रशासन की टीम ने निर्माण का निरीक्षण किया और एनओसी मांगी। एचबीएम हॉस्पिटैलिटी की ओर से एनओसी होने का भरोसा दिया गया था। जब उसने रिजॉर्ट की एनओसी मांगी तो वह आनाकानी करने लगे। इस पर उसे धोखाधड़ी का शक हो गया। उसका करीब 2 करोड़ 18 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई। कई बार दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास भी हुआ, लेकिन न तो आरोपियों ने उसके चेक वापस किए और न पैसे दे रहे हैं। उसने एसपी के शिकायत दी। मुरथल थाना पुलिस ने वीरेंद्र के बयान पर मुस्ताक अली, सबीना खान, दीपक कुमार, सीए अजय कुमार, समीम रजा, फ्लेमिंग विल्सन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
मामले में एसपी कार्यालय से आई शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने धनराशि देने के साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। उसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed