फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fraud, lotery, vehicle, 11 lakhs, case

लॉटरी में पहला इनाम गाड़ी जीतने का झांसा देकर व्यक्ति से ठगे 11, 97400 रुपये

Tue, 23 Mar 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
fraud, lotery, vehicle, 11 lakhs, case
सोनीपत। बहालगढ़ स्थित फैक्टरी में कार्यरत कर्मी को लॉटरी में पहला इनाम महेंद्रा एक्सयूवी 500 गाड़ी निकलने का झांसा देकर उससे 11,97400 रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित को जमीन बेचने के बाद मुआवजे के रूप में यह राशि मिली थी। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ठगी करने वाले का पता लगा रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जहानाबाद स्थित गांव सेवनन फिलहाल बहालगढ़ स्थित इंद्रा कॉलोनी निवासी पवन कुमार पांडेय ने बहालगढ़ चौकी पुलिस को बताया कि वह बहालगढ़ में प्लास्टिक की बोतल बनाने की कंपनी में काम करता है। पवन कुमार ने बताया कि 11 मार्च को उसके मोबाइल पर फ्लिपकार्ट से मैसेज आया था कि आपने लॉटरी का पहला इनाम महेंद्रा एक्सयूवी 500 जीता है। गाड़ी की कीमत उसे 14 लाख 80 हजार रुपये बताई गई। इसी बीच उसके पास किसी सुमन पटेल नाम के युवक की कॉल आई। उसने कहा कि अगर आप गाड़ी लेना चाहते हैं तो कुछ चार्ज देने होंगे।
विज्ञापन

पवन का कहना है कि वह उसके झांसे में आ गया। युवक ने पहले उससे रजिस्ट्रेशन चार्ज के रूप में महज 6500 रुपये मांगे। उसने गूगल-पे से राशि उसे दे दी। फिर उससे 22200 रुपये लिए गए। उसके बाद इनकम टैक्स के नाम पर 1.18 लाख रुपये लिए। फिर काम के दाम बढ़ा कर बोला कि उसे 23200 रुपये फ्लिपकार्ट पर जमा कराने होंगे। उसके बाद 2.45 लाख रुपये लिए गए। फिर अलग-अलग समय में उसे बहकाकर आरटीजीएस और एनईएफटी द्वारा उससे कुल 11,97,400 रुपये ले लिए। उससे राशि हिसार के एसबीआई के खाते में और बिहार के मुजफ्फरपुर के एचडीएचफसी बैंक के खाते में डलवाई गई। जब उसे ठगी का आभास हुआ तो उसने पैसे वापस मांगे। इस पर युवक ने उसे कहा कि पांच लाख रुपये जमा करा दो। उसके पैसे वापस कर देंगे। जिस पर पवन कुमार ने मामले से बहालगढ़ चौकी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर चोरी व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैतृक गांव में जमीन अधिग्रहण के बाद मिली थी राशि
पवन कुमार ने बताया कि वह फैक्टरी में काम कर गुजर-बसर करता है। उनके पैतृक गांव में रेलवे ने जमीन का अधिग्रहण किया था। उनकी करीब एक कठ्ठा जमीन का अधिग्रहण हुआ था। जिसके मुआवजे के रूप में उसके बैंक खाते में 12.76 लाख रुपये आए थे। ठगों ने उसी रुपये में 11.97 लाख रुपये की ठगी कर ली।

वर्जन
फैक्टरी कर्मी को झांसे में लेकर नकदी ऐंठने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके दिए गए मोबाइल नंबर व बैंक खातों की जानकारी जुटाकर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
- रणबीर सिंह, चौकी प्रभारी बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed