फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fraud in dtp office, complain, solution, sonipat

डीटीपी कार्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा, ओमेक्स सिटी के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत हुई तो मैक्स हाईट का नोटिस लगा फर्जी निस्तारण कर

Sat, 12 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
fraud in dtp office, complain, solution, sonipat
सोनीपत। डीटीपी कार्यालय में सीएम विंडो की शिकायतों के निस्तारण में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ओमेक्स सिटी रेजीडेंसियल वेलफेयर एसोसिएशन ने पानी और सीवर की समस्या को लेकर ओमेक्स सिटी के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें फर्जीवाड़ा करते हुए डीटीपी कार्यालय से ओमेक्स सिटी की जगह मैक्स हाईट का नोटिस लगाकर समस्या का फर्जी तरीके से निस्तारण करने की बात कहते हुए रिपोर्ट सीएम विंडो पर भेज दी। ओमेक्स सिटी रेजीडेंसियल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को इसका पता चला तो वह भड़क गए और डीटीपी से मिलने पहुंचे। वहां भी उनके साथ अभद्रता किए जाने का आरोप है, जिसमें अब सीएम विंडो के फर्जीवाड़े की शिकायत सीटीएम के पास की गई है और उनको सभी सबूत भी सौंपे गए है।
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी रेजीडेंसियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. बिजेंद्र शर्मा व सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि ओमेक्स सिटी बिल्डर से पानी, सीवर आदि कई समस्याओं के समाधान के लिए सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई थी। क्योंकि वह डीटीपी के पास शिकायत करके परेशान हो चुके थे और उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। अनिल शर्मा ने बताया कि सीएम विंडो से शिकायत डीटीपी के पास पहुंच गई, जिससे उसका निस्तारण किया जा सके। लेकिन डीटीपी कार्यालय में सीएम विंडो की शिकायत के निस्तारण में फर्जीवाड़ा कर दिया गया और ओमेक्स सिटी बिल्डर से मिलीभगत होने के कारण फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया है। डीटीपी ऑफिस में सीएम विंडो की शिकायत का निस्तारण करते हुए ओमेक्स सिटी बिल्डर की जगह मैक्स हाईट बिल्डर के नाम का नोटिस लगा दिया गया और यह कहा गया कि उसे नोटिस भेजने के बाद समस्या का समाधान करा दिया गया। जिससे शिकायत करने वाले भी संतुष्ट है और सीएम विंडो पर इन सभी कागजों को भेज दिया गया। जब ओमेक्स सिटी रेजीडेंसियल वेलफेयर एसोसिएशन ने सीएम विंडो की शिकायत पर कुछ नहीं होता देखा तो इस बारे में जानकारी जुटाई गई। जिसमें पता चला कि डीटीपी ऑफिस में सीएम विंडो की शिकायतों को लेकर फर्जीवाड़े का खेल खेला जा रहा है। उस शिकायत के निस्तारण पर डीटीपी के हस्ताक्षर है तो उसमें किसी राजेंद्र त्यागी के हस्ताक्षर भी करा दिए गए। इसका पता चलने पर ओमेक्स सिटी रेजीडेंसियल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी भड़क गए और वह सीटीएम से मिलने पहुंचे। आरोप है कि सीटीएम ने उनके साथ अभद्रता की, जिससे वह सभी सीटीएम के पास पहुंचे और फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए सभी सबूत के साथ शिकायत दी। सीटीएम उदय सिंह ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
ओमेक्स सिटी रेजीडेंसियल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मेरे पास आए थे। उन्होंने अपनी समस्या के बारे में बताया था, लेकिन उस समय वह कोई भी कागज नहीं लाए थे। उनको कागज लाने के लिए कहा था कि अगर ऑफिस में किसी ने कोई गलती की हुई है तो उसको दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद्र ढुल, डीटीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed