फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fraud and gip rupees

कृषि और पशुपालन विभाग की गतिविधियों को बढ़ावा देने के नाम पर 25 लाख ठगे

Wed, 09 Oct 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
fraud and gip rupees
गोहाना (सोनीपत)। शहर के जींद मार्ग निवासी एक व्यक्ति ने श्रीराम मल्टी प्रोड्यूसर कंपनी के अधिकारियों पर कृषि और पशुपालन विभाग की गतिविधियों को बढ़ावा देने के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोहाना के जींद मार्ग निवासी श्रीपाल ने बताया कि श्रीराम मल्टी प्रोड्यूसर कंपनी के प्रमोटर सोहना निवासी दीपक कुमार, मेवात निवासी मोहसिन हुसैन, लवराजू, टिटूराम, हिमाचल की मंडी निवासी सपना, कांगड़ा हिमाचल निवासी दिनेश, मंडी हिमाचल निवासी जयकुमार, दिनेश, दमयंती, मध्यप्रदेश के शहजानपुर निवासी मुकेश कुमार व नोएडा निवासी अजय कुमार ने उससे व कई अन्य लोगों से संपर्क किया था। उन्होंने कहा था कि वह अपनी प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से कृषि और पशुपालन विभाग की विशेष गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने इसमें पैसे लगाकर मोटा मुनाफ कमाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने झांसे में लेकर लोगों ने रुपये लेने शुरू कर दिए और ज्यादा मुनाफे के साथ वापस देने की बात कहीं। ऐसे में लोग करीब 25 लाख रुपये उन्हें दे चुके हैं। उसके बाद किसी को पैसे वापस नहीं दिए गए। जिस पर उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed