फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fraud 8.12 lakh to installing a tower

टावर लगाने का झांसा देकर ऐंठ लिए 8.12 लाख रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
fraud 8.12 lakh to installing a tower
सोनीपत। महमूदपुर निवासी एक ग्रामीण ने उसके साथ मोबाइल टावर लगाने के नाम पर हुई ठगी की बात कहते हुए सदर थाना, गोहाना में आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी है। ग्रामीण जगजीत का कहना है कि उसके पास बीते वर्ष 24 सितंबर को पहली बार फोन आया था। सामने वाले ने खुद को एक बड़ी मोबाइल कंपनी का मैनेजर बताते हुए मोबाइल टावर लगवाने को कहा था। उसके बाद एक के बाद एक कई लोगों ने उससे अलग-अलग नंबरों से बात कही और टावर लगाने के बारे में अलग-अलग कागजात मांगने के साथ ही पहली बार 10200 रुपये अपने आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट में डलवा लिए। इन राशि को उन्होंने बाद में वापिस भेजने की बात कही थी। लेकिन इसक बाद भी लगातार फोन पर बातचीत करते हुए अलग-अलग आदमियों ने उसे टावर लगाने के नाम पर कुल आठ लाख 12 हजार 200 रुपये की राशि अपने खातों में मंगवा ली। आरोपी उसे कहते थे कि टावर पहुंचने से पहले सारी राशि उसके खाते में वापिस लौटा दी जाएगी। लेकिन ना तो आज तक उसका टावर लगा और ना ही नगदी को वापिस मिली। पीड़ित जगजीत ने सदर थाना, गोहाना में 17 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed