{"_id":"699b6635035fac7b10064640","slug":"fourth-accused-arrested-in-factory-workers-murder-case-sonipat-news-c-197-1-snp1015-149983-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरी कर्मी की हत्या में चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरी कर्मी की हत्या में चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खरखौदा। हलालपुर गांव स्थित फैक्टरी में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर राजस्थान निवासी युवक की हत्या करने के चौथे आरोपी नाहरी गांव निवासी सुरेश को खरखाैदा पुलिस ने प्रोडक्शन वारंटर पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
दो अक्टूबर 2025 को हलालपुर निवासी अनिल ने थाने में शिकायत दी थी कि उनकी फैक्टरी में रात करीब एक बजे चार युवक मेन गेट तोड़कर अंदर घुस गए। आवाज सुनकर जब वह फैक्टरी में बने केबिन से बाहर आए तो हलालपुर का अंकित, नाहरी का सुरेश, नाहरा के विपिन व शुभम ने उन पर हमला कर दिया।
उन्होंने बचाव करते हुए खुद को केबिन में बंद कर लिया। इसी बीच राजस्थान का रहने वाला फैक्टरी कर्मी विकास आया तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जाते-जाते जान से मरने की धमकी देकर चले गए। वह विकास को लेकर अस्पताल गए मगर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था। वहीं, घटना में संलिप्त तीन आरोपित अंकित, शुभम व विपिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने चौथे आरोपी सुरेश को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।