फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four trains will be canceled tomorrow on Delhi-Amritsar route

Sonipat News: दिल्ली-अमृतसर रूट पर कल चार गाड़ियां रद्द रहेंगी

Tue, 20 May 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 20 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Four trains will be canceled tomorrow on Delhi-Amritsar route
फोटो 23- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली रेल मंडल ने करनाल स्टेशन पर 21 मई तक होने वाले इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यातायात ब्लॉक लिया है। ऐसे में दिल्ली-अंबाला रूट के रास्ते पंजाब की ओर जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेन व कुरुक्षेत्र-दिल्ली रूट पर चलने वाली दो सवारी गाड़ी 21 मई को रद्द रहेंगी। तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का पानीपत-जींद के रास्ते परिचालन किया जाएगा। छह एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से होगा।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 21 मई को अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14679 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र सवारी गाड़ी व कुरुक्षेत्र-दिल्ली सवारी गाड़ी रद्द रहेगी। वहीं तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर परिचालन किया जाएगा। इनका करनाल स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इनमें पश्चिम एक्सप्रेस 21 मई को कुरुक्षेत्र, नरवाना, जींद के रास्ते पानीपत पहुंचेगी। 20 मई को धनबाद से जम्मूतवी को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस व मुंबई से अमृतसर जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत, जींद, नरवाना, कुरुक्षेत्र के रास्ते परिचालन होगा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

बीच रास्ते तक चलेंगी यह ट्रेनें
ट्रेन संख्या नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र सवारी गाड़ी का 20 मई को पानीपत स्टेशन तक परिचालन होगा। कुरुक्षेत्र-दिल्ली सवारी गाड़ी का पानीपत से परिचालन शुरू होगा। दोनों सवारी गाड़ी आंशिक रूप से पानीपत-कुरुक्षेत्र स्टेशन के बीच रद्द रहेंगी। खजुराहो-कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस का 20 मई को पानीपत स्टेशन तक परिचालन किया जाएगा। वहीं गीता जयंती एक्सप्रेस का 21 मई को पानीपत स्टेशन से परिचालन होगा। फाजिल्का-दिल्ली रूट की बठिंडा एक्सप्रेस का 21 मई को अंबाला कैंट तक परिचालन होगा। वहीं बठिंडा एक्सप्रेस का 21 मई को अंबाला कैंट से परिचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का मार्ग में देरी से होगा परिचालन
अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस 20 मई को 1:30 घंटे
अमृतसर-मुंबई पश्चिम एक्सप्रेस 20 मई को 1.20 घंटे
दिल्ली से फाजिल्का जाने वाली बठिंडा एक्सप्रेस 20 मई को 25 मिनट
पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस 20 मई को 30 मिनट
नई दिल्ली-दौलतपुर चौक शताब्दी एक्सप्रेस 21 मई को 55 मिनट
पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस 21 मई को 2:45 घंटे
रेलवे ने करनाल स्टेशन पर 21 मई तक होने वाले इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यातायात ब्लॉक लिया है। ऐसे में दो एक्सप्रेस ट्रेनों व दो सवारी गाड़ियों का परिचालन 21 मई को रद्द किया गया है। तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करके परिचालन किया जाएगा। छह एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 25 मिनट से डेढ़ घंटे तक की देरी से चलेंगी। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed