फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four teachers selected for state award

स्टेट अवार्ड के लिए चार शिक्षक चयनित

Fri, 23 Jul 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four teachers selected for state award
प्रदेश सरकार द्वारा स्टेट अवार्ड के लिए राज्य स्तर पर चयनित 44 शिक्षक और शिक्षिकाओं में से चार गोहाना के हैं। चयनित शिक्षकों को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अध्यापक दिवस पर 5 सितंबर को सम्मानित करेंगे। गोहाना क्षेत्र की चयनित शिक्षिकाएं अनिता दूहन और सुमन लता हैं।
विज्ञापन

अनिता दूहन गांव नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बतौर पीजीटी हिंदी नियुक्त हैं। सुमन लता गांव गढ़ी उजाले खां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित की टीजीटी हैं। इसके अलावा चयनित पुरुष शिक्षक विजय सिंह और अशोक कुमार हैं। विजय सिंह गांव ईशापुर खेड़ी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बतौर टीजीटी साइंस नियुक्त हैं। उनके अलावा अशोक कुमार गांव मिर्जापुर खेड़ी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बतौर टीजीटी साइंस कार्यरत हैं। चयनित शिक्षकों को जहां 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, रजत पदक और प्रशस्ति-पत्र दिए जाएंगे। वहीं उन्हें अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed