{"_id":"67adef83128461e80703fbf3","slug":"four-students-of-government-schools-selected-in-jee-mains-sonipat-news-c-197-1-snp1002-132240-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जेईई मेंस में राजकीय विद्यालयों के चार विद्यार्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जेईई मेंस में राजकीय विद्यालयों के चार विद्यार्थी चयनित
विज्ञापन
फोटो 11- गौतम, राणा खेड़ी।
सोनीपत। जेईई मेंस के परीक्षा परिणाम के निजी विद्यालयों के ही नहीं राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। सुपर-100 के तहत कोचिंग लेते हुए जिले के चार होनहारों ने जेईई मेंस की मेरिट सूची में स्थान बनाया है। जिससे परिजनों भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। परिजनों ने सरकार की तरफ से चलाई जा रही सुपर-100 की योजना की प्रशंसा की, जिसके तहत चयनित विद्यार्थी जेईई मेंस की बेहतर तरीके से तैयारी कर सके।
सरकार की तरफ से राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दिलवाने के उद्देश्य से सुपर-100 योजना चलाई हुई है। जिसके तहत राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से अधिकृत विकल्प फाउंडेशन पर जेईई, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करवाई जाती है। इन विद्यार्थियों के रहने व खाने का खर्च भी सरकार की तरफ से ही वहन किया जाता है। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले इन विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराकर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इसमें विद्यार्थी इंजीनियर व डॉक्टर सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 11 फरवरी को जेईई मेंस का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। जिसमें जिले के चार होनहारों ने मेरिट में स्थान बनाया है। इनमें मुंडलाना खंड के गांव राणा खेड़ी निवासी गौतम ने 95.39 पर्सेंटाइल के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले यह होनहार विद्यार्थी अब आईआईटी की एडवांस परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे।
विज्ञापन
इन विद्यार्थियों का हुआ चयन
विद्यार्थी गांव-खंड प्राप्त पर्सेंटाइल
गौतम राणा खेड़ी, मुंडलाना 95.39
कपिल रोहणा, खरखौदा 90.45
आर्यन छपरा, कथूरा 89.23
तन्नू भैंसवाल, गोहाना 88.56
-- -- -- -- --
सुपर-100 के तहत चयनित राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी कुरुक्षेत्र स्थित विकल्प फाउंडेशन में जेईई व नीट की कोचिंग ले रहे हैं। जेईई मेंस के परीक्षा परिणाम में जिले के चार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में स्थान बनाया है। यह विद्यार्थी अब जेईई एडवांस की तैयारी करेंगे।
सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत