फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four students caught copying in class 12th paper, formed UMC

Sonipat News: 12वीं के पेपर में नकल करते पकड़े चार विद्यार्थी, बनाई यूएमसी

Thu, 02 Mar 2023 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four students caught copying in class 12th paper, formed UMC
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले नहीं रुक रहे। वीरवार को 12वीं कक्षा के रसायन विज्ञान, लेखांकन व लोक प्रशासन के पेपर में उड़नदस्तों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से चार परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। चारों के यूएमसी बनाए। जिले में लगातार दो दिन से परीक्षा केंद्रों पर मिल रहे नकल के मामलों व पेपर रद्द करने के बाद वीरवार को केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी रही। पुलिस ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए सख्ती बरती। यही कारण रहा कि शहरी क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों से युवाओं ने दूरी बनाए रखी। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई परीक्षा केंद्रों पर युवा दीवारों पर चढ़कर खिड़कियों के सहारे पर्चियां डालते नजर आए।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान वीरवार को 12वीं कक्षा की तीन विषयों की परीक्षा हुई। इसमें रसायन विज्ञान, लेखांकन व लोक प्रशासन शामिल हैं। इन विषयों में विद्यार्थी संख्या कम होने के चलते परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। हालांकि 12वीं कक्षा के लिए जिले में 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए गठित की गई टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल करने वालों को पकड़ा। उडनदस्ता टीमों ने सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो, गीता भवन चौक स्थित जीवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक और गन्नौर के गांव कैलाना के परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। टीम ने चारों विद्यार्थियों के यूएमसी बनाए।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर बढ़ाई सख्ती
सोनीपत जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों ने लगातार सामने आ रहे नकल के केसों को देखते हुए सख्ती बढ़ा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्टाफ सदस्य के पास मोबाइल न हो। उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी तत्व विद्यालय व विभाग की छवि खराब करने के लिए खिड़की में से ही प्रश्न पत्र की फोटो ले लेते हैं। ऐसे तत्वों पर नजर रखनी होगी। खिड़की के आसपास किसी को भी खड़ा न होने दें। यदि कोई व्यक्ति खिड़की के पास खड़ा मिलता है तो इसकी सूचना दें, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के दौरान वीरवार को नकल के चार मामले सामने आए हैं। नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए गए हैं। नकल करने वालों को खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- महेश कुमार, केंद्र अधीक्षक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed