{"_id":"66a21e22548d9c45d202652e","slug":"four-specialist-opds-remained-closed-due-to-strike-of-government-doctors-in-sonipat-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सरकारी चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से चार विशेषज्ञ ओपीडी बंद रही, नारेबाजी कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: सरकारी चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से चार विशेषज्ञ ओपीडी बंद रही, नारेबाजी कर जताया विरोध
Thu, 25 Jul 2024 03:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 25 Jul 2024 03:12 PM IST
सार
सोनीपत में सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल के चलते अधिकतर मरीजों को इलाज कराए बिना वापस लौटने को मजूबर होना पड़ा। पोस्टमार्टम सेवाएं बाधित होने के कारण लोगों को शवों का पोस्टमार्टम कराने में परेशानी हुई। जिला अस्पताल में तीन शव पहुंचे।
विज्ञापन
लाइन में लगे मरीज
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत में सरकारी चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से जिला नागरिक अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में अधिकतर ओपीडी बंद रही। एनएचएम चिकित्सकों व सीनियर चिकित्सकों ने अपनी ओपीडी जारी रखी। सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग, हड्डी रोग, ईएनटी व चर्म रोग की ओपीडी बंद रही। जिससे मरीज इलाज के लिए ओपीडी खुलने का इंतजार करते रहे। वहीं नर्सिंग अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नागरिक अस्पताल परिसर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे तक हड़ताल कर धरना दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन
सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल के चलते अधिकतर मरीजों को इलाज कराए बिना वापस लौटने को मजूबर होना पड़ा। पोस्टमार्टम सेवाएं बाधित होने के कारण लोगों को शवों का पोस्टमार्टम कराने में परेशानी हुई। जिला अस्पताल में तीन शव पहुंचे, जिसमें से दोपहर तक एक शव का पोस्टमार्टम किया जा सका। अस्पताल में डेंटल व आयुर्वेद की ओपीडी चालू रही।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के लिए अलग से कैडर बनाने समेत अन्य मांगों को पूरा करने के लिए चिकित्सक लंबे समय से मांग कर रहे हैं। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डाॅ. राहुल आंतिल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों के लिए अलग से कैडर बनाने की मांग की जा रही है। इसको मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया था। चिकित्सकों की मांगें लंबित हैं। जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन