फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four prisoners injured a prisoner in Sonipat

Sonipat: चार कैदियों ने एक कैदी पर किया पतीले से हमला, जेल में किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 30 Apr 2025 07:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 07:56 PM IST
सार

सोनीपत के जिला कारागर में चार कैदियों ने एक कैदी पर हमला कर दिया। किसी बात पर विवाद होने के बाद ये घटना हुई। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Four prisoners injured a prisoner in Sonipat
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के जिला कारागार में चार कैदियों ने एक कैदी पर पतीले से हमला कर दिया और उसे पीटकर घायल कर दिया। जेल वार्डन ने बीच-बचाव करके कैदी को छुड़वाया। हादसे के बाद घायल कैदी को खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने जेल उप-अधीक्षक के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जेल उप अधीक्षक संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव हरसाना कलां निवासी नरेश हत्या के मामले में सोनीपत जेल में बंद है। वह मंगलवार को जेल के ब्लॉक नंबर 2 में था। उसके साथ नई बसौदी निवासी मोहित, आदर्श नगर गोहाना निवासी लक्ष्मी नारायण, मलिकपुर निवासी मोहित और सनपेड़ा निवासी विकास भी बंद थे। इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद चारों ने नरेश पर पतीले से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वहीं, चारों कैदियों ने नरेश को जान से मारने की भी धमकी दी। 
विज्ञापन


जेल उप-अधीक्षक संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों को नरेश के शरीर पर 7 चोटें मिली हैं। मामले में संदीप कुमार के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी हत्या की कोशिश के मामले में जेल बंद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed