फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four named for illegally running a black oil and coal tar factory

अवैध रूप से काले तेल और तारकोल की फैक्टरी चलाने पर चार नामजद

Sat, 09 Jan 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four named for illegally running a black oil and coal tar factory
गांव धतूरी रोड पर अवैध रूप से काले तेल का कारोबार करने वाली संगम ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारकर कार्रवाई करने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने चार को नामजद करते हुए अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया है। काले तेल के अवैध कारोबार के साथ ही यहां पर पर्यावरण मानकों को ताक पर रखकर तारकोल भी बनाया जा रहा था। मुरथल थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई सतपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने सूचना के आधार पर धतूरी रोड स्थित संगम ट्रेडिंग कंपनी में छापा मारकर भारी मात्रा में ज्वलनशील काला तेल बरामद किया था। जांच के दौरान टीम को गोदाम से 66 हजार लीटर काला तेल मिला था। गोदाम में काला तेल स्टाक करने के लिए दो हौद खोद रखे थे। हौदों में काला तेल भरा हुआ था। इसके अलावा 20 हजार लीटर का बड़ा टैंक, 12 हजार व सात हजार लीटर के दो अन्य टैंक में भी तेल से भरा हुआ मिला। साथ ही वहां से 33 ड्रम में भरा हुआ करीब 200 लीटर तारकोल भी बरामद किया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि कंपनी को पानीपत का कर्मबीर राठी और किशोरी लाल चला रहे हैं। यह धतूरी के सुरेश की जमीन पर चल रही थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक नवीन कुमार व प्रदूषण विभाग के एसडीओ अभिजीत को भी बुलाया गया था। साथ ही फायर विभाग, श्रम विभाग, जल विभाग की टीम भी पहुंची। टीम ने जब छापा मारा तो वहां से 10-12 कर्मी दीवार फांदकर भाग गए थे। टीम ने मौके से तारकोल और काले तेल के साथ ही ट्रैक्टर, दो ट्रॉली बाइक, तीन बाइक, बिजली की मोटर व पाइप आदि बरामद किए। संगम ट्रेडिंग कंपनी दिल्ली निवासी मूलचंद के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस ने मामले में कर्मबीर, किशोरीलाल, सुरेश व मूलचंद के साथ अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी, आवश्यक वस्तु अधिनियम, प्रदूषण विभाग के एयर एक्ट, श्रम विभाग के मिनिमम वेजिज एक्ट, फायर सेफ्टी एक्ट, पेट्रोलियम अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगजनी होने पर हो सकता था बड़ा नुकसान
कंपनी में फायर विभाग से भी कोई एनओसी नहीं ली गई थी। काला तेल व तारकोल में आगजनी होने पर भारी नुकसान हो सकता था। यहां भारी मात्रा में काला तेल मिला है। काले तेल से तारकोल व मोबिल ऑयल तैयार कर सरकार को भी हानि पहुंचाई जा रही थी।

धतूरी रोड पर काले तेल की कालाबाजारी से पर्दा उठाने के बाद विभिन्न विभागों को बुलाया गया। उनके अनुसार किसी तरह के कागजात नहीं मिले। जिस पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
अजीत कुमार, डीएसपी, मुख्यमंत्री उडनदस्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed