फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four miscreants threatened to have the house vacated.

Sonipat News: मकान खाली करने चार बदमाशों ने दी धमकी

Sat, 22 Aug 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants threatened to have the house vacated.
फोटो कैप्शन  22 सफीदों 1 मकान खाली करने की धमकी देने के बाद गाड़ी में सवार होकर वापस जाते ह
सफीदों। शहर के वार्ड नंबर सात में शनिवार सुबह गाड़ी में सवार होकर पहुंचे चार लोगों ने मकान मालिक को धमकाते हुए सोमवार तक मकान खाली करने की धमकी दी। आरोप है कि चारों ने मकान पर अपना हक जताते हुए कहा कि उन्हें पटवारी से मकान का ऑडिट करवाना है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर सात निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी में चार लोग उसके मकान के सामने पहुंचे। उन्होंने उसे उठाया और सोमवार तक मकान खाली करने को कहा। आरोपियों ने मकान को अपना बताते हुए खाली करने की धमकी दी।
विज्ञापन


रमेश ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले रवि की पत्नी कविता से यह मकान खरीदा था। उसके अनुसार, मकान कविता और उसकी बुआ के नाम था। खरीद के समय दोनों के हस्ताक्षर वाले फुल पेमेंट एग्रीमेंट के दस्तावेज उसके पास हैं। करीब 35 गज के इस मकान का पहले कविता के नाम से नगर पालिका का हाउस टैक्स जमा होता था। मकान खरीदने के बाद वह स्वयं हाउस टैक्स भर रहा है। इसके अलावा मकान पर लगा बिजली का मीटर भी उसके नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश ने आरोप लगाया कि बीती रात उसके मकान की दीवार उखाड़ने का भी प्रयास किया गया। उसने चारों लोगों के गाड़ी से आने की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई है।


बाक्स
कविता ने बताया कि पति रवि की मौत के बाद उसके ससुराल पक्ष के कुछ लोग मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। उसने यह मकान रमेश को बेच दिया है। अब कुछ लोगों को भेजकर रमेश को डराया-धमकाया जा रहा है।

बाक्स
शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि रमेश कुमार की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed