फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four killed by Corona, 248 infected

कोरोना से चार की मौत, 248 संक्रमित मिले

Sat, 22 May 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Four killed by Corona, 248 infected
जिले में कोरोना संक्रमण के केस तो कम हो रहे हैं, लेकिन इससे मौत भी लगातार हो रही है। यहां कोरोना से चार लोगों की की मौत हो गई। इनमें गांव डबरपुर के 58 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-1 देवीपुरा के 61 वर्षीय बुजुर्ग, पांची जाटान की 55 वर्षीय महिला व गढ़ मिर्कपुर के 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 215 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 248 नए संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 45 हजार 868 हो गई है। शुक्रवार को संक्रमितों से ज्यादा 643 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 42 हजार 794 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2859 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 8.50 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कविता जैन समेत 2199 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से युवाओं के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य स्थानों पर वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया। पूर्व मंत्री एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता जैन ने जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचकर पहली बार वैक्सीन लगवाई। साथ ही लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। पूर्व मंत्री को वैक्सीन पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान व सरोज की उपस्थिति में लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 18 से 44 तक के 959 लोगों, 145 बुजुर्ग लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 58 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई। 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 1037 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस तरह शुक्रवार को 2199 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिन लोगों को शुक्रवार को पहली बार यह वैक्सीन लगी है, ठीक उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed