फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   four girl get maulvi degree

चार लड़कियां बनीं मौलवी

Fri, 05 Jun 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Fri, 05 Jun 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
four girl get maulvi degree

ईदगाह कॉलोनी स्थित जामिया रफिया लील बनात गर्ल्स स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर चार मुस्लिम लड़कियों को अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद स्कूल की ओर से मौलवी के पद के लिए प्रमाण पत्र सौंपा गया।

मौलवी के पद के लिए अपनी डिग्री पाकर सभी लड़कियां खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही थी। इस मौके पर एसडीएम आमना तस्नीम ने इन सभी लड़कियों को आगे की करियर के लिए विशेष रूप से बधाई दी है।

कार्यक्रम के दौरान देवबंद से आए मुख्य वक्ता मुफ्ती राशिदउल्लाह कासमी ने नारी शिक्षा के महत्व को लेकर विस्तार से बताया।

ईदगाह कॉलोनी स्थित जामिया रफिया लील बनात गर्ल्स स्कूल बृहस्पतिवार को एक अलग नजारा देखने को मिला।

स्कूल की ओर से आयोजि वार्षिकोत्सव पर अपनी तालीम पूरा करने के बाद सभी चार लड़कियों शबनम, जुलेखा, आयशा तथा यास्मीन को बधाई देने का तांता लगा रहा।

मौलवी के लिए इस डिग्री को पाकर सभी लड़कियां खुश नजर आ रही थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के बिना एक अच्छे इंसान बनने की कल्पना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद एसडीएम आमना तस्नीम ने वहां मौजूद सभी लड़कियों को नारी शिक्षा को लेकर जागरूक किया और कहा कि आज सभी मुस्लिम लड़कियों को अपनी सोच बदलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दकियानूसी विचारों को दूर रखकर हम सभी को तालीम के ऊपर विशेष ध्यान देना होगा। तभी हमारा पूरा समाज शिक्षित होगा।

बाद में एसडीएम ने वहां स्थित महिलाओं व लड़कियों से अलग से बात की और उन सभी को शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक मौलाना जमशेद नकवी ने कहा कि हमारे समाज को आगे बढ़ने के लिए भाईचारा और एकता जरूरी है।

इसके बिना एक अच्छे समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज का निर्माण तभी हो सकता है जब सभी को एक समान शिक्षा मिले। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

इस अवसर पर मौलाना जमशेद नकवी, तारिक तहसील,मोहम्मद राशिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed