फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four female students included in MDU's top-20 list.

Sonipat News: चार छात्राएं एमडीयू की टॉप-20 सूची में शामिल

Thu, 16 Jul 2026 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Four female students included in MDU's top-20 list.
फोटो :: मदवि की एमएससी फिजिक्स की टॉप-20 मेरिट सूची में शामिल छात्राएं महाविद्यालय की प्राचार्य
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक के सत्र 2024-25 के एमएससी फिजिक्स द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉलेज की चार छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-20 मेरिट सूची में स्थान बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से घोषित परिणाम में निधि ने 1200 में से 977 अंक (81.42 प्रतिशत) प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया। यामिनी ने 973 अंक (81.08 प्रतिशत) के साथ नौवां, किरण ने 959 अंक (79.92 प्रतिशत) के साथ 13वां और शीतल ने 946 अंक (78.83 प्रतिशत) प्राप्त कर 16वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, अनुशासन, निरंतर अध्ययन, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्राएं भविष्य में भी विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय एमएससी फिजिक्स विभाग प्रभारी सोनम राज, डॉ. अंशु और डॉ. सिल्की के मार्गदर्शन को भी दिया। शिक्षकों ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सतत परिश्रम का परिणाम बताते हुए सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रबंधन ने भविष्य में भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed