फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four-day training camp of education volunteers concluded

Sonipat News: शिक्षा स्वयंसेवक का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Thu, 11 Jan 2024 10:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Four-day training camp of education volunteers concluded
सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित डीपीसी कार्यालय में चल रहे शिविर में शामिल शिक्षा स्वयंसेवक। संवाद
सोनीपत। स्कूली शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से हुआ। जिसमें शिक्षा स्वयंसेवक (ईवी) को नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को खेल-खेल में पढ़ाने के तरीके सिखाए गए।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला परियोजना समन्वयक जितेंद्र छिक्कारा ने स्वयंसेवकों को समयबद्ध, नियमित तौर पर और प्रेमपूर्वक पढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि शिक्षा से वंचित और स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों को दोबारा शिक्षा की डगर पर लाया जा सके। उन्होंने कहा कि शिविर लगाने का उद्देश्य कमियों को दूर करके बेहतर कार्य करना है। स्कूली शिक्षा से वंचित बच्चों को पाठ्यक्रम करवाकर आगामी शैक्षणिक सत्र में उनकी आयु के अनुसार कक्षाओं में दाखिले दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) डॉ. अतर सिंह ने बताया कि जिले में 38 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। प्रत्येक केंद्र में 25 विद्यार्थियों पर एक शिक्षा स्वयंसेवक की नियुक्ति की गई है। इस दौरान एपीसी रूपेंद्र पूनिया, एपीसी अमित भनवाला और डिवीजनल समन्वयक संजीव कुमार ने भी स्वयंसेवकों को बच्चों के बेहतर तरीके से पढ़ाने के तरीके सुझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed