फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four boosting stations prepared ten months ago were closed due to non-availability of electricity connection

दस माह पहले तैयार किए गए चार बूस्टिंग स्टेशन बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से बंद पड़े

Fri, 19 Nov 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four boosting stations prepared ten months ago were closed due to non-availability of electricity connection
करीब 15 करोड़ खर्च बने चार बूस्टिंग स्टेशन बिजली कनेक्शन के लिए बंद
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से बंद पड़े दस माह पहले तैयार चार बूस्टिंग स्टेशन
लोगों की प्यास बुझाने के लिए शहर में बनाए गए थे चार बूस्टिंग स्टेशन
करीब 15 करोड़ खर्च कर बनाए गए हैं चारों बूस्टिंग स्टेशन
नगर निगम की तरफ से कबीरपुर, धानकान बस्ती, सेक्टर-23 व सुंदर सांवरी में बनाए गए हैं बूस्टिंग स्टेशन
रैनीवेल से आधे शहर में बूस्टिंग स्टेशनों से की जाती है पानी की आपूर्ति
फोटो 06: धानक बस्ती में निगम की ओर से निर्मित किया गया बूस्टिंग टैंक।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहर में पेयजल आपूर्ति बेहतर करने के लिए नगर निगम की तरफ से 10 माह पहले बनाए गए चार बूस्टिंग स्टेशन बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से बंद पड़े हैं। इन स्टेशनों के निर्माण पर नगर निगम की ओर से करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। लेकिन लंबे समय बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण बूस्टिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नगर निगम की ओर से इन बूस्टिंग स्टेशनों को चालू कराने की दिशा में कोई ठोस पहल भी नहीं की जा रही है। अधिकारियों की अनदेखी से खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
शहर में पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम की ओर से 54 करोड़ रुपये से बूस्टिंग स्टेशनों के साथ पानी की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। निगम की ओर से अम्रुत योजना के तहत सुंदर सांवरी, सेक्टर-23, कबीरपुर व धानकान बस्ती में पानी को स्टोर करने के लिए बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण किया जा चुका है। इस पर नगर निगम की ओर से करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। लोग लंबे समय से बूस्टिंग स्टेशनों के निर्माण की मांग कर रहे थे। बूस्टिंग स्टेशनों पर निर्माण होने के बाद भी इनको चालू कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

-------
बूस्टिंग स्टेशनों के चलने से इन कॉलोनियों में लोगों को होगा फायदा
सुंदर सांवरी में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण होने से भीम नगर, ज्ञान नगर, जमालपुरा, सुंदर सांवरी, महावीर कॉलोनी, न्यू महावीर कॉलोनी, ऋषि नगर, मशद मोहल्ला, मोहल्ला कलां, गीता भवन, बतरा कॉलोनी के करीब आठ हजार घरों को फायदा होगा। अभी तक इन कॉलोनियों से कोट मोहल्ला पर बने बूस्टिंग स्टेशन से पानी आपूर्ति हो रही है। लेकिन कॉलोनियों में पूरा पानी नहीं पहुंच पाता, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सेक्टर-23 में बूस्टिंग स्टेशन के चालू होने के बाद वेस्ट रामनगर, दहिया कॉलोनी, विशाल नगर, आर्य नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या दूर हो जाएगी। गर्मी के दिनों में वेस्ट रामनगर के लोगों को प्यास बुझाने के लिए टैंकर मंगवाने पड़ते है। इसके साथ ही टैंकर मुहैया नहीं होने से यहां के लोगों को सेक्टर-23 की तरफ से पानी लाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर यहां के लोग कई बार नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं।
धानक बस्ती बूस्टिंग स्टेशन : मुखी अस्पताल के पास अम्रुत योजना के तहत बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण किया गया है। इसके चालू होने के बाद रोजाना करीब पांच हजार लीटर पानी की आपूर्ति होगी। इससे वार्ड दो व आसपास की करीब 15 कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी।
कबीरपुर में बूस्टिंग स्टेशन चालू किए जाने से शादीपुर, सांईपुरम, कबीरपुर, कृपाल नगर समेत आसपास क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इन कॉलोनियों में फिलहाल सुजान सिंह पार्क बूस्टिंग स्टेशन से पेयजल आपूर्ति की जाती है। कई बार बिजली बाधित होने से पेयजल आपूर्ति बाधित होती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वर्जन
शहर में अम्रुत योजना के तहत 15 करोड़ रुपये की लागत से चार बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण किया गया है। इनको चालू करने के लिए बिजली कनेक्शन लेने को बिजली निगम कार्यालय में सिक्योरिटी राशि जमा करा दी गई है। कनेक्शन मिलने के बाद अगले दो माह में इन बूस्टिंग स्टेशनों को चालू कर दिया जाएगा। -नरेंद्र कुमार, एसडीओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed