फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four accused arrested with illegal weapons

Sonipat News: अवैध हथियार के साथ चार आरोपी काबू

Thu, 25 Apr 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested with illegal weapons
गोहाना। बरोदा और शहर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बरोदा थाना पुलिस ने मदीना गांव के अड्डा के नजदीक से विकास को एक देशी पिस्तौल और छह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं शहर थाना पुलिस ने रोहतक रोड से तीन युवकों गुढ़ा गांव निवासी राकेश, कबीर बस्ती निवासी प्रवीन और गौतम नगर निवासी विकास को गिरफ्तार किया है। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर रोहतक की तरफ से आ रहे थे। तलाशी के दौरान राकेश के पास एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस मिले। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed