{"_id":"68b4a26a4ecd63177c00a847","slug":"four-accused-arrested-with-illegal-weapons-sonipat-news-c-197-1-snp1001-141552-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो : 33: कुंडली थाना पुलिस की गिरफ्त में अवैध असलहा रखने का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी को हथियार मुहैया कराने के आरोप में पकड़ा है।
थाना कुंडली की पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ कन्हैया निवासी जिला समस्तीपुर बिहार हाल प्याऊ मनियारी कुंडली को गिरफ्तार किया है। थाना सदर सोनीपत की पुलिस टीम ने रितेश निवासी देवड़ू को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से एक देसी पिस्तौल व .315 बोर का कारतूस मिला। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
जिले की क्राइम यूनिट पश्चिम सोनीपत पुलिस ने अवैध हथियार रखने व मुहैया करवाने के आरोपी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप उर्फ विक्रम निवासी जटवाड़ा व औंकार निवासी जिला मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश शामिल हैं। ये 10 से 15 हजार रुपये की कीमत में हथियार मुहैया कराते थे।
विज्ञापन
क्राइम यूनिट पश्चिम सोनीपत की पुलिस टीम ने आयुष निवासी गांव बैय्यापुर को भी अवैध असलहा के साथ विश्वकर्मा रोड रोहतक के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोरी की एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।