फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Foundation stone of Maruti-Suzuki plants at IMT to be laid tomorrow

आईएमटी में मारुति-सुजुकी के प्लांटों का शिलान्यास कल, सांसद, विधायक व प्रशासन ने लिया जायजा

Sat, 27 Aug 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of Maruti-Suzuki plants at IMT to be laid tomorrow
खरखौदा। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में रविवार को मारुति-सुजुकी के प्लांटों की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए रखेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। इसके लिए आईएमटी स्थित प्लाट नंबर 831 में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन का अमला भी आईएमटी में व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचा। वहीं सांसद रमेश कौशिक ने भी आईएमटी में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन

मारुति व सुजुकी कंपनी खरखौदा आईएमटी में 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जिसे लेकर रविवार को दोनों प्लांटों का शिलान्यास होना है। कार्यक्रम स्थल पर जहां मारुति-सुजुकी की तरफ से अपनी टीम को व्यवस्था तैयार के लिए लगाया गया है। वहीं हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) मुख्य समन्वयक सुनील शर्मा के नेतृत्व में अपने स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शुक्रवार को उपायुक्त ललित सिवाच ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्टेज, वीआईपी के आने से लेकर उनके बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि खरखौदा क्षेत्र को मारुति-सुजुकी के प्लांटों की सौगात मिलने जा रही है। मारुति व सुजुकी कंपनी के भारी निवेश से रोजगार के अवसर व विकास के द्वार खुलने से आने वाले समय में खरखौदा गुरुग्राम व मानेसर के साथ आकर खड़ा हो जाएगा। इस दौरान विधायक मोहन लाल बड़ौली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, डॉ. मयंक गुप्ता, एसडीएम शिखा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपिका शर्मा, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, थाना प्रभारी जसपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, मीना नरवाल, प्रीतम खोखर, गुलशन ठेकेदार, जयकुमार राणा, संदीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed