फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former sarpanch accused of demanding extortion fled to America via donkey route, arrested

Sonipat News: डंकी रूट से अमेरिका भागा रंगदारी मांगने का आरोपी पूर्व सरपंच गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Former sarpanch accused of demanding extortion fled to America via donkey route, arrested
विज्ञापन

खरखौदा । गांव में शराब ठेका खोलने वालों से रंगदारी मांगने के आरोप में पिपली गांव के पूर्व सरपंच रामनिवास को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। रामनिवास पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
29 जून 2023 को अजय ने शिकायत दी थी कि पिपली गांव में शराब ठेका खोलने को लेकर रामनिवास ने रंगदारी मांगी थी। जब ठेकेदारों ने पैसे देने से इन्कार कर दिया तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान शराब ठेके का सेल्समैन हलालपुर का सुमित गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन

आरोपी रामनिवास भी गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था लेकिन रामनिवास पुलिस गिरफ्त से बचते हुए डंकी रूट के जरिए अमेरिका भाग गया। अमेरिका में वह अवैध रूप से रह रहा था। हाल ही में अमेरिका सरकार ने ऐसे कई लोगों को डिपोर्ट किया जिनमें रामनिवास भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वह सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर भाग निकला लेकिन सोनीपत पुलिस की एंटी गैंगस्टर यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस रामनिवास को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है ताकि पूछताछ के दौरान उसके नेटवर्क और अन्य मामलों की जानकारी मिल सके। सोनीपत पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही संगीन धाराओं मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed