फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former President ramnath kovind reached Sonipat, said- India wishes for the health of the entire world

Haryana: सोनीपत पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, बोले- पूरे विश्व के स्वास्थ्य की कामना करता है भारत

Sun, 15 Oct 2023 03:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Oct 2023 03:13 PM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति ने रामनाथ कोविंद कहा कि निरोगी होना सौभाग्य की बात है। स्वस्थ रहने से ही सभी काम अच्छे होते हैं। वह कुंडली में हार्ट एंड कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Former President ramnath kovind reached Sonipat, said- India wishes for the health of the entire world
सोनीपत पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत पूरे विश्व के स्वास्थ्य की कामना करता है। निरोगी होना सौभाग्य की बात है। स्वस्थ रहने से ही सभी काम अच्छे होते हैं। सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों की भी जिम्मेदारी होती है कि वह जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए। जिससे किसी बीमारी से ग्रस्त होने पर पीड़ित को बेहतर उपचार मिल सके।

विज्ञापन


वह रविवार को कुंडली में कुंडली में हार्ट एंड कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है। साथ ही उन्होंने सभी को सबसे पहले नवरात्र की बधाई और महाराजा अग्रसेन जयंती पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हृदय और कैंसर की बीमारी से प्रतिवर्ष लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों बीमारियों का समय पर उपचार देकर लोगों की जान बचाई जा सकती है। कोई भी अस्पताल केवल बिल्डिंग बनाने से नहीं बनता, वहां स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाना चाहिए। मानव को सादा जीवन उच्च विचार की धारणा को अपनाना होगा। लग्जरी लाइफ स्टाइल को त्याग कर भी बीमारियों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed