फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former minister said- if ticket is cut this time, we will protest

Sonipat News: पूर्व मंत्री बोले-इस बार टिकट कटा तो विरोध करेंगे

Tue, 13 Aug 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Aug 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Former minister said- if ticket is cut this time, we will protest
फोटो: 18रेवाड़ी। अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह या
कोसली। पूर्व मंंत्री बिक्रम यादव ने सोमवार को अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि पिछली बार जिन विधायकों के टिकट काटे गए वह भाजपा में डटे रहे ओर पार्टी के लिए काम किया, लेकिन इस बार भाजपा ने ऐसी गलती की तो विरोध करेंगे। वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं उन्हें गत विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया। यही नहीं दक्षिण हरियाणा से बादशाहपुर, गुरुग्राम, अटेली, पटौदी, बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भी टिकट बदल दिए गए थे। इसका परिणाम हुआ कि भाजपा को गठबंधन करके सरकार बनानी पड़ी थी। वहीं कोसली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी का भी उन्होंने आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed