फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former minister Kavita Jain pain spilled in form of tears after ticket was cut from Sonipat

Sonipat: टिकट कटने पर आंसू बनकर छलका पूर्व मंत्री कविता जैन का दर्द, 8 सितंबर को लेंगी आगामी निर्णय

Thu, 05 Sep 2024 02:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Sep 2024 02:56 PM IST
सार

पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि संगठन की मजबूती व हर जिम्मेदारी को निभाने के लिए उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी दरकिनार किया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि संगठन कहता कि चुनाव नहीं लड़वाएंगे और केवल संगठन का काम करवाएंगे तो हम उनके आदेश का पालन करते।

विज्ञापन
Former minister Kavita Jain pain spilled in form of tears after ticket was cut from Sonipat
पूर्व मंत्री कविता जैन - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बुधवार को जारी की उम्मीदवारों की सूची में सोनीपत शहरी सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन का टिकट कटने के बाद उनका दर्द आंसू बनकर छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि शिद्दत से सेवा के बावजूद अनदेखी किए जाने से पीड़ा हुई है। पार्टी सोनीपत विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर अपना निर्णय बदलें। 8 सितंबर को बैठक बुलाकर मामले में आगामी निर्णय लेंगी। बता दें कि उनके कई समर्थकों ने देर रात भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कविता जैन को टिकट नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व भाजपा नेता राजीव जैन ने वीरवार को पुरखास अड्डा स्थित कार्यालय में समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सोनीपत सीट से मेयर निखिल मदान को टिकट देने पर चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के लोगों ने एकत्रित होकर पूर्व मंत्री कविता जैन की टिकट कटने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सोनीपत की जनता की सेवा के लिए उन्होंने पति राजीव जैन के साथ 38 वर्ष दिए हैं।
विज्ञापन


इन लोगों की भलाई से लेकर संगठन को बुनने के लिए उन्होंने दिन-रात जो मेहनत की है, उसकी अनदेखी किए जाने से इलाके के लोगों में रोष है। 8 सितंबर को सोनीपत हलके के कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता उनके अगले राजनीतिक कदम के लिए जो निर्णय लेगी, हम उसे सिर-माथे करते हुए अपनी आगामी जिम्मेदारी को निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि संगठन की मजबूती व हर जिम्मेदारी को निभाने के लिए उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी दरकिनार किया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि संगठन कहता कि चुनाव नहीं लड़वाएंगे और केवल संगठन का काम करवाएंगे तो हम उनके आदेश का पालन करते। मंडल, बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख स्तर पर संगठन को शिद्दत से मजबूत किए जाने से लेकर यात्राएं, रैली को अपने बूते पर करने के बावजूद उनकी अनदेखी किए जाने से पीड़ा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed