{"_id":"665df7dac862df293d05cfaf","slug":"former-contract-workers-raised-voice-for-salary-and-pf-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119131-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पूर्व ठेका कर्मियों ने वेतन और पीएफ के लिए उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पूर्व ठेका कर्मियों ने वेतन और पीएफ के लिए उठाई आवाज
Mon, 03 Jun 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम में पानी आपूर्ति के लिए ठेकेदार के अधीन काम कर चुके कर्मचारियों ने वेतन और पीएफ लेने के लिए लिखित में शिकायत दी है। निखिल सरोहा, राकेश कुमार, नरेश सरोहा ने बताया कि वह पानी आपूर्ति के लिए ठेकेदार के अधीन कार्य करते थे। 15 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर प्रतिदिन आठ घंटे की ड्यूटी बताई गई थी। इसके बावजूद 12 घंटे की ड्यूटी करवाई गई और वेतन के नाम पर 12700 रुपये दिए गए और 2300 रुपये पीएफ के नाम पर काट लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पीएफ जमा नहीं करवाया गया है। नरेश और निखिल की दिसंबर, जनवरी की तनख्वाह को देने से मना किया जा रहा है। राकेश को पीएफ का खाता नंबर नहीं बताया गया। इस पर एतराज किया तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। इस पर आयुक्त ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन