फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former Chief Minister of Bihar Karpoori Thakur was a champion of social justice.

Sonipat News: सामाजिक न्याय के पुरोधा रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर

Sat, 25 Jan 2025 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jan 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister of Bihar Karpoori Thakur was a champion of social justice.
फोटो 16- सोनीपत के गांव गढ़ी सराय नमदार खां में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयं
गोहाना। गांव गढ़ी सराय नामदार खां की आंबेडकर चौपाल में शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती आंबेडकर संघर्ष समिति के तत्वाधान में मनाई गई। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दो बार मुख्यमंत्री, एक बार उपमुख्यमंत्री, दशकों तक विधायक और बिहार के विरोधी दल के नेता रहे थे। वह आजादी से पहले दो बार और आजादी मिलने की बाद 18 बार जेल गए थे। वह सामाजिक न्याय के प्रणेता थे। उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था की नींव रखी थी। उन्होंने पहली बार वर्ष 1978 में पिछड़ा वर्ग के लिए आठ फीसदी और अति पिछड़ा वर्ग के लिए 12 फीसदी आरक्षण सरकारी नौकरियों में दिया था। इस दौरान रोहतास अहलावत, रमेश सैनी, ईश्वर चंदेला, इंद्र सिंह सौदा, हवासिंह कश्यप, कटार सिंह, रोशन अहलावत, जयनारायण नरवाल, रामचंद्र अहलावत, दयानंद नरवाल, सचिन सैनी व शिवकुमार चंदेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed