फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   For 160 rupees the shopkeeper stabbed the young man three times with a needle

Sonipat News: 160 रुपये के लिए दुकानदार ने युवक पर सुए से किए तीन वार

Mon, 11 Sep 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
For 160 rupees the shopkeeper stabbed the young man three times with a needle
गोहाना। मुगलपुरा रोड स्थित टीटू धर्मशाला के पास एक दुकानदार ने युवक पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से तीन वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल गोहाना ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टीटू धर्मशाला के निकट रहने वाले सूरज ने पुलिस को बताया कि वह मुख्य बाजार की तरफ जा रहा था। धर्मशाला से कुछ दूरी पर सोनू अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। वह उसे देखकर गाली देने लगा।सामान खरीद कर बकाया 160 रुपये न देने की बात कहने लगा। उसने एक-दो दिन में देने के लिए कहा फिर भी वह उसे गाली देते रहा। उसने विरोध किया तो सोनू ने दुकान से बर्फ तोड़ने वाला सुआ निकालकर उसकी छाती, पेट और पसली के पास वार किए। दुकानदार की पत्नी दुकान से बाहर आई और उसे धक्के देने लगी। राहगीरों ने बीचबचाव किया। दुकानदार ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed