फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Food Safety Department took samples after the death of children

Sonipat News: बच्चों की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लिए

Fri, 30 Jun 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department took samples after the death of children
फोटो :41: सैंपल लेने के बाद कागजात तैयार करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद
सोनीपत। वेस्ट रामनगर स्थित मायापुरी कॉलोनी में बहन-भाई की संदिग्ध हालात में मौत के बाद हरकत में आए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से सैंपल लिए हैं। टीम ने नूडल्स, चाऊमीन की रेहड़ी के साथ ही गोदाम से भी मैदा व तैयार चाऊमीन के साथ सॉस के सैंपल लिए हैं। इनकी जांच कराई जाएगी। इसकी गुणवत्ता में कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, विभाग की समय-समय पर सैंपल नहीं लेने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। विभाग पर त्योहारी सीजन में ही सैंपल लेने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


मायापुरी कॉलोनी में दो बच्चों की मौत के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम शाम को सैंपल लेने पहुंची। टीम ने इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में सबसे पहले नूडल्स के सैंपल लिए। टीम ने जिस दुकान से बच्चों की मां ने नूडल्स लिए थे उसके साथ ही अन्य दुकान से भी सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने उस रेहड़ी से चाऊमीन के सैंपल लिए, जहां से बच्चों की मां ने उनके लिए चाऊमीन खरीदी थी। इसके बाद टीम औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदाम में पहुंची जहां से चाऊमीन सप्लाई की गई थी। टीम ने वहां से मैदा, तैयार चाऊमीन और सॉस के सैंपल लिए। सभी को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। वहीं टीम ने गोदाम में मिले सॉस को गड्ढा खोदकर उसमें डालकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


लगातार लिए जाने चाहिए सैंपल

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी नियमित रूप से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाने चाहिए। हालत यह है कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के हस्तक्षेप के बाद टीम ने उनके साथ सैंपल लिए थे। त्योहारी सीजन में ही सैंपल लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य पदार्थ में अजीनोमोटो की मात्रा कर सकती है प्रभावित

विशेषज्ञ मानते है कि फास्ट फूड में अजीनोमोटो मिलाया जाता है। कंपनियों के प्रोडक्ट में जहां विशेषज्ञों की देखरेख में मिलाते हैं। अजीनोमोटो एक तरह का केमिकल है। यह प्रोटीन का हिस्सा है। जिसे अमीनो एसिड कहते हैं। अजीनोमोटो इसे सबसे अधिक बनाता है। यह कई बार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

फोटो :41: सैंपल लेने के बाद कागजात तैयार करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद

फोटो :41: सैंपल लेने के बाद कागजात तैयार करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed