{"_id":"694c420e2cce56f55a0bb1a4","slug":"following-traffic-rules-and-staying-away-from-drugs-is-the-key-to-a-safe-future-acp-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147211-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का पालन और नशे से दूरी ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी : एसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का पालन और नशे से दूरी ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी : एसीपी
Thu, 25 Dec 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। एसीपी ऋषिकांत ने कहा कि सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता ही दुर्घटनाओं और बर्बादी को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है। यातायात नियमों का पालन कर जहां हम स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं, वहीं नशे से दूरी बनाकर अपने परिवार और समाज का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।
वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विद्यालय पहुंचने पर मुख्य अतिथि एसीपी ऋषिकांत का प्राचार्य विनोद कुमार ने उनका स्वागत किया। एसीपी ने कहा कि अधिकांश सड़क हादसे लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। यदि हर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करे तो दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है। दोपहिया वाहन पर सवार दोनों व्यक्तियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वह स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें। एसीपी ने कहा कि नशा व्यक्ति को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा करता है। नशे की लत केवल युवाओं के भविष्य को अंधकारमय नहीं बनाती बल्कि पूरे परिवार को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक संकट में डाल देती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूरी बनाकर सही दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। वहीं, एचसी सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के चार्ट व धाराओं के बारे में जानकारी दी।