फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Following a sewer overflow, a district councilor staged a protest alongside residents, wrapping themselves in polythene sheets and tape.

Sonipat News: सीवर ओवरफ्लो होने पर जिला पार्षद ने पॉलिथीन और टेप लपेटकर लोगों संग किया प्रदर्शन

Mon, 06 Jul 2026 05:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jul 2026 05:27 AM IST
विज्ञापन
Following a sewer overflow, a district councilor staged a protest alongside residents, wrapping themselves in polythene sheets and tape.
फोटो . सोनीपत के मयूर विरोध में लोगों संग दू​षित पानी में चलकर शरीर को पॉलिथीन और टेप से लपेटकर
सोनीपत। मयूर विहार, गढ़ी ब्राह्मण और सरस्वती विहार में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से गलियों में पानी भर गया है। इससे नाराज जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने रविवार को अपने शरीर को पॉलिथीन और टेप से लपेटकर लाेगों संग मयूर विहार की गली नंबर-24 में भरे दूषित पानी में पैदल चलकर विरोध जताया।
विज्ञापन

संजय बड़वासनी ने कहा कि सीवर लाइन की समय पर सफाई नहीं होने और नालों की निकासी बाधित होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बदबू के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद नगर निगम ने केवल आश्वासन दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

कहा कि ठेकेदार केवल फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं और जमीन पर काम नहीं हो रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो कॉलोनीवासी नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जोगिंदर, राजवीर, सतीश, विकास, कुलदीप, अनूप दहिया, मोहित दहिया, अमित दहिया, चिंटू, राजेश, रामदिया, रामफल, जगविंदर, राज नारायण और रामपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed