Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog stopped the speed of vehicles, people kept chilling throughout the day due to cold wave

Sonipat News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, शीतलहर चलने से दिन भर ठिठुरते रहे लोग

Mon, 09 Jan 2023 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of vehicles, people kept chilling throughout the day due to cold wave
रोहतक रोड पर घने कोहरे के बीच गुजरती कार। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कड़ाके की ठंड झेल रहे जिलेवासियों को रविवार को घने कोहरे व शीतलहर का सामना करना पड़ा। कोहरे ने वाहनों व ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। हाईवे पर वाहन जहां एक-दूसरे के पीछे रेंगते हुए चल रहे थे, वहीं पैसेंजर, मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 1 से 8 घंटे तक की देरी से चली। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घने कोहरे व बर्फीली हवाएं चलने से जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। शीतलहर चलने से लिए लोग दिनभर ठिठुरते रहे। मौसम विशेषज्ञों ने 12 जनवरी तक शीतलहर चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में कई दिनों से बर्फबारी हो रही है। बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में प्रवेश कर ठिठुरन बढ़ा रही है। तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी बढ़ने से रविवार सुबह से ही वातावरण में कोहरे की चादर बिछी रही। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि सुबह 10 बजे तक घने कोहरे की वजह से दृश्यता महज 20 मीटर तक रही। कोहरा बूंदों की तरह से बरसा और सड़कों के किनारे पानी जमा होता दिखाई दिया। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन भर 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीतलहर लोग कांपते रहे। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ जल्द सक्रिय हो सकता है। जिसके बाद हवाओं की दिशा में बदलाव आ सकता है और कुछ दिनों के लिए कोहरे से आंशिक राहत मिल सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत में एक बार फिर से ठंड का सितम शुरू हो जाएगा। मौसम के मिजाज को देखते हुए चिकित्सकों का कहना है कि सर्द मौसम हृदयघात का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पर्याप्त कपड़े पहनकर रहें। हृदय व रक्तचाप के रोगी अपने चिकित्सक से परामर्श लेते रहें।
विज्ञापन

गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है मौसम
जिले में 1.45 लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की गई है। कड़ाके की ठंड से गेहूं की फसल को फायदा पहुंच रहा है। जबकि सब्जियों की फसलों पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो तीन से चार दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इस सीजन में काफी समय से बारिश न होने से किसानों को गेहूं की बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है। सिंचाई का खर्च बढऩे से फसल उत्पादन की लागत भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी देरी से चलीं ट्रेनें
दिल्ली की तरफ जाने वालीं ट्रेनें
ट्रेन का नाम व संख्या देरी
झेलम एक्सप्रेस (11078) 3.50 घंटे
जनशताब्दी एक्सप्रेस (12058) 1.02 घंटे
नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (12460) 1.39 घंटे
हिमाचल एक्सप्रेस (14554) 3.09 घंटे
नेताजी एक्सप्रेस (12312) 1.43 घंटे
टाटानगर एक्सप्रेस (18102) 1.19 घंटे
बठिंडा एक्सप्रेस (14508) 2.49 घंटे
कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर (04178) 0.52 घंटे
कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन (04406) 0.42 घंटे
पानीपत-दिल्ली पैसेंजर (04588) 0. 52 घंटे
शान-ए-पंजाब (12498) 1.00 घंटा
अंबाला की तरफ जाने वाली ट्रेनें
अमृतसर एक्सप्रेस (11057) 5.13 घंटे
मालवा एक्सप्रेस (12919) 5.38 घंटे
गीता जयंती एक्सप्रेस (11841) 3.34 घंटे
अमृतसर इंटरसिटी (12459) 1.43 घंटे
झेलम एक्सप्रेस (11077) 2.10 घंटे
नेताजी एक्सप्रेस (12311) 7.11 घंटे
मूरी एक्सप्रेस (18309) 8.32 घंटे
वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने से कोहरा छाया हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का संभावनाएं बनी हुई है। अगर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो हवाओं की दिशा बदलेगी और कोहरे व ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव आने और फिर से शीतलहर चलने व कोहरा छाने के आसार बने हुए हैं।
प्रो.चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed