फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog remained overnight, the speed of vehicles slowed down

रातभर छाया रहा कोहरा, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fog remained overnight, the speed of vehicles slowed down
घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन और सड़क के किनारे आग जलाकर बैठे लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
दूसरे दिन भी लोगों को घने कोहरे और तेज हवाओं का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात नौ बजे गहराना शुरू हुए कोहरे का असर बुधवार सुबह 9 बजे तक बरकरार रहा। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे में दृश्यता कम होने से हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं लंबी दूरी की ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से 1 से 3 घंटे तक की देरी से चलीं। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के बाद ही कोहरे का असर कम हुआ। दिन में धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार आधी रात के बाद हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

मंगलवार रात 9 बजे कोहरा गहराने के बाद से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। देर रात तक कोहरा गहराता गया, जिससे दृश्यता 15 से 20 मीटर तक रह गई। घने कोहरे के कारण अधिकतर वाहन चालक हाईवे किनारे ढाबों पर ही अपने वाहनों को रोककर मौसम साफ होने का इंतजार किया। कई वाहन चालक ऐसे भी रहे, जो एक-दूसरे के पीछे लाइन बनाकर धीमी गति से आगे बढ़ते रहे। हालांकि देर रात तेज हवाओं के चलने से दृश्यता बढ़ी। लेकिन कोहरा बरकरार रहा। सुबह कोहरा छंटने के बाद ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। सर्द हवाओं के चलने से लोग कांपते नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन

दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
जनवरी में बेमौसम बारिश से परेशानी झेलने के बाद अब फरवरी माह में भी लोगों को दो दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार वीरवार और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हुए है। जिससे तापमान में भी 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट आएगी और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। माह के तीसरे सप्ताह में लोगों को सर्दी से राहत मिलनी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को सिंचाई व स्प्रे न करने की सलाह
कृषि विभाग ने बारिश के आसार देखते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें किसानों को फसलों में सिंचाई व स्प्रे न करने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं। ऐसे में सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में खेतों में पानी को जमा न होने दें। जिले में करीब 1.45 लाख हैक्टेयर भूमि में गेहूं व करीब 5 हजार हैक्टेयर भूमि पर सरसों की बिजाई की गई है।

देरी से चली ये ट्रेनें
ट्रेन संख्या ट्रेन देरी
18310 मूरी एक्सप्रेस 1:10 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 1:45 घंटे
12058 जन शताब्दी 0:50 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 1:50 घंटे
12460 इंटरसिटी एक्सप्रेस 0:40 घंटे
11057 अमृतसर एक्सप्रेस 1:00 घंटा
12919 मालवा एक्सप्रेस 3:00 घंटे
12311 नेताजी एक्सप्रेस 2:00 घंटे
18309 जम्मू तवी एक्सप्रेस 2:30 घंटे
14507 फाजिल्का इंटरसिटी 1:40 घंटे
मौसम में एक बार फिर बदलाव हो रहा है। दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed