{"_id":"65a974f95983c21854054ce8","slug":"fog-rained-like-drops-cold-increased-due-to-drop-in-minimum-temperature-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12633-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बूंदों की तरह बरसा कोहरा, न्यूनतम तापमान गिरने से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बूंदों की तरह बरसा कोहरा, न्यूनतम तापमान गिरने से बढ़ी ठंड
Fri, 19 Jan 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में घने कोहरे के बीच साइकिल पर सवार होकर अपने काम पर जाते लोग। संवाद
सोनीपत। कड़ाके की ठंड व कोहरे से राहत नहीं मिल पा रही है। कोहरा तड़के तीन बजे से ही छाने लगा था। सुबह के समय कोहरा बूंद के रूप में बरस रहा था। घने कोहरे के कारण सुबह स्कूल जाने विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगाने का काम किया। दृश्यता कम होने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें भी घंटों देरी से चली। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों ने अभी दो दिन तक कोहरे से निजात मिलने के आसार से इनकार किया है।
जिला वीरवार तड़के घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। दोपहर करीब एक बजे कोहरे से निजात मिल सकी। कोहरा छाने से वीरवार को तापमान में फिर से कमी दर्ज की गई। दोपहर दो बजे धूप निकलने के बाद ही लोगों को थोड़ी राहत मिल सकी। चार किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही शीतलहर ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। शीतलहर के कारण कोहरा छटा और धूप निकलने के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक 237 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 277 दर्ज किया था। हालांकि सुबह के समय प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। सुबह सात बजे एक्यूआई 300 दर्ज किया गया था। फिर हवा चलने से इसमें राहत मिल सकी।
तापमान में आई गिरावट
जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में गिरावट आने और दोपहर तक कोहरा छाए रहने से लोग ठंड से कांपते रहे। सर्दी से निजात के लिए कई स्थानों पर लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वीरवार शाम करीब सात बजे फिर से कोहरा छाने लगा था।
विज्ञापन
धीमी हुई ट्रेनों की गति, यात्री रहे परेशान
कोहरे का असर ट्रेनों पर पड़ा है। 12311 नेताजी एक्सप्रेस 10:55 घंटे, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस 4:24 घंटे, ृ1919 मालवा एक्सप्रेस 4:05 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस साढ़े 5:00 घंटे, 14508 बठिंडा एक्सप्रेस 4:50 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 2:50 घंटे तक की देरी से चली। लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से चलने के कारण सवारी गाड़ियां भी एक से डेढ़ घंटे तक की देरी से चली।
वर्जन
जिले में हवा का दबाव कम होने से जिले में कोहरे का प्रभाव बढ़ा है। तड़के घना कोहरा छाया रहा। दोपहर तक शीतलहर चलने से कोहरे का प्रभाव हुआ। दोपहर करीब दो बजे धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। शाम करीब सात बजे से दोबारा कोहरा छाने लगा था। अभी दो दिन तक कोहरे के आसार बने रहेंगे।
डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर