{"_id":"6783066f3b02c2c203022a02","slug":"fog-increased-trouble-on-nh-334b-four-vehicles-collided-sonipat-news-c-197-1-snp1001-130691-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एनएच-334बी पर कोहरा ने बढ़ाई मुसीबत, चार वाहन भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एनएच-334बी पर कोहरा ने बढ़ाई मुसीबत, चार वाहन भिड़े
Sun, 12 Jan 2025 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 34: सोनीपत के खरखौदा में बरोणा मार्ग पुल के पास कोहरे में भिड़े वाहन। संवाद
- फोटो : संवाद
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग 334-बी पर बरोणा मार्ग पुल के पास कोहरा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया। कोहरे में सड़क की मरम्मत को रखे बेरिकेड से चार वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बेरिकेड पर रिफ्लेक्टर न होने और घने कोहरे के कारण यह दूर से दिखाई नहीं दिया। जैसे ही आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया तो पीछे आ रहे वाहन उसमें टकरा गए। हादसे में चार वाहनों के टकराने से काफी नुकसान हुआ। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई वाहनों में दूध, सब्जी और डस्ट के भरे वाहन थे।
चालकों ने ठेकेदार को ठहराया जिम्मेदार
हादसे के बाद चालकों ने रोष प्रकट किया। उनका कहना था कि सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। बेरिकेड पर अगर रिफ्लेक्टर लगाए होते तो यह दूर से दिखाई देता और हादसा नहीं होता। आरोप है कि यह हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों में लापरवाही को उजागर करता है।