फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog increased people's problems, vehicles were crawling

Sonipat News: कोहरे ने बढ़ा दी लोगों की मुसीबत, रेंग रहे वाहन

Sat, 30 Dec 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fog increased people's problems, vehicles were crawling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले में तीसरे दिन भी कोहरा छाने से शुक्रवार को भी जनजीवन प्रभावित रहा। दिन के साथ ही रात को भी कोहरा छा रहा है जिससे हाईवे व सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। दोपहर बाद कोहरा कम हुआ और हल्की धूप रही जो बेअसर रही। देर शाम फिर से कोहरा छाना लगा। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता 5 मीटर तक सिमट गई थी। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 140 दर्ज किया गया। इसमें लगातार सुधार हो रहा है। वीरवार को यह 161 दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.2 व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 13.7 व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कोहरे के साथ ठंड बढऩे से किसानों को राहत मिल रही है। कृषि विज्ञान केंद्र जगदीशपुर के मौसम विज्ञानी प्रो. प्रेमदीप सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से शीत लहर मैदानी क्षेत्रों में आने से तापमान में गिरावट आई है। जिससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है। दो से तीन दिनों तक तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed