फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog in the morning, rain in the evening: Life shivered with cold

सुबह कोहरा, शाम को बारिश : ठंड से कंपकपाया जीवन

Sun, 12 Jan 2025 05:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Jan 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, rain in the evening: Life shivered with cold
सोनीपत। ठंड का सितम बढ़ गया है। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। वातावरण में जहां रात से ही कोहरा छाया था, जिसका प्रभाव सुबह नौ बजे तक रहा। उसके बाद आसमान में बादल छा गए। शाम होते-होते बूंदाबांदी व फिर हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात से ही वातावरण में कोहरा छा गया था। लोग सुबह सोकर उठे तो कोहरा गहराया था। सुबह दृश्यता ग्रामीण क्षेत्र में 20 मीटर व शहरी क्षेत्र में 50 मीटर दर्ज की गई। उसके बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज शीतलहर चलने से नौ बजे कोहरा छट गया। उसके बाद आसमान में बादल छा गए। कुछ देर तक सूर्य भी निकले, लेकिन चमक नहीं बिखेर सके। उसके बाद फिर से आसमान बादलों से ढक गया। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शाम होते ही बूंदाबांदी व हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। रात तब बूंदाबांदी हो रही थी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रविवार को भी बारिश के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन


मौसम में आए परिवर्तन से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि क्षेत्र में होगा फायदा

शनिवार को हुई बारिश से कृषि क्षेत्र को फायदा पहुंचा है। सबसे अधिक गेहूं की फसल में फायदा हुआ है। अब किसानों को खेत की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। बारिश से गेहूं के साथ-साथ अन्य फसलों की बढ़वार भी बेहतर होगी। लगातार धुंध पडऩे से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ता है।




-पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके प्रभाव से 12 जनवरी तक बारिश होने के आसार बने रहेंगे। वहीं नमी की मात्रा वातावरण में अधिक होने के कारण शुक्रवार रात व शनिवार सुबह कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना रहा।

डॉ.प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed