फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog hits... Delhi Superfast cancelled, Netaji Express running six and a half hours late

Sonipat News: कोहरे की मार... दिल्ली सुपरफास्ट रद्द तो नेताजी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से चल रही

Mon, 18 Nov 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fog hits... Delhi Superfast cancelled, Netaji Express running six and a half hours late
फोटो 24- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर कोहरे के बीच देरी से पहुंची झेलम एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री। सं
सोनीपत। जिले में कोहरे के कारण लगातार पांचवें दिन भी रेलवे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

पठानकोट से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस जहां रद्द रही। वहीं हावड़ा से कालका जाने वाली गाड़ी संख्या 12311 नेताजी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े छह घंटे की देरी से चली। इसके अलावा अन्य कई मेल, एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियां एक से डेढ़ घंटे तक की देरी से चली। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
मौसम में आए परिवर्तन से इस बार लोगों को नवंबर माह में ही कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। पांचवें दिन रविवार को जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। दृश्यता भी करीब 50 मीटर तक रह गई थी। जिस कारण हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। दृश्यता कम होने से वाहन एक-दूसरे के पीछे रेंगते हुए चल रहे थे। वहीं ट्रेनों का परिचालन भी बाधित रही। जिस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनों का परिचालन देरी से होने के कारण सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ रही है। वह समय पर अपने कार्यालयों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी कोहरे का असर बरकरार रहेगा। ऐसे में लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी रह सकता है।
विज्ञापन

पांच डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान
मौसम में आए बदलाव से तड़के जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। रविवार को जिले के अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। जिले का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 339 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित
जिले में कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। पठानकोट से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रही, वहीं हावड़ा से कालका जाने वाली 12311 नेताजी एक्सप्रेस 6:30 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 11057 अमृतसर एक्सप्रेस 4:25 घंटे, 03309 गरीब रथ फेस्टीवल स्पेशल 3:36 घंटे, 14508 बठिंडा एक्सप्रेस, 2:00 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 2:10 घंटे, 12920 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1:20 घंटे, 12459 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:36 घंटे, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 1:06 घंटे, 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 1:25 घंटे, 04178 केडीएम सवारी गाड़ी 1:24 घंटे सहित कई ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे तक की देरी से चली।

----

-पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। जिस कारण अब मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आ रही है। हवाओं की गति धीमी होने व प्रदूषण अधिक होने के कारण स्मॉग की स्थिति बनी हुई है। जिससे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान गिरावट आने की संभावना है।

-डॉ. प्रेमदीप, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed