फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog causes trouble: Six people, including four women, injured in accidents at two locations.

कोहरा बना मुसीबत : दो स्थानों पर हादसे में चार महिलाओं समेत छह घायल

Mon, 29 Dec 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fog causes trouble: Six people, including four women, injured in accidents at two locations.
फोटो 31: सोनीपत के खरखौदा में हुए सड़क हादसे के बाद सांपला मार्ग पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत
खरखौदा/सोनीपत। मौसम के मिजाज में लगातार आ रहे बदलाव ने रविवार को जनजीवन की रफ्तार थाम दी। सुबह साढ़े छह बजे अचानक छाए कोहरे ने सड़कों पर चल रहे वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दिया। सीमित दृश्यता के कारण हाईवे से लेकर ग्रामीण संपर्क मार्गों तक वाहन रेंगते दिखाई दिए। कोहरे में खरखौदा क्षेत्र में हुए हादसों में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह खरखौदा क्षेत्र के गांव कंवाली मोड़ के पास घने कोहरे में दो ऑटो आपस में भिड़ गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में ऑटो चालक सोनीपत निवासी वशीम तथा गांव कंवाली निवासी शिवानी, पूजा, कोकिला और सुनीता शामिल हैं।
विज्ञापन

घायल महिलाएं बारोटा स्थित नटराज फैक्टरी में कार्यरत हैं। सभी घायलों को पहले खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव नसीरपुर बांगर में पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी फैसल ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक भेजा गया है।

कोहरे में थमी रही रफ्तार

रविवार को सुबह सात बजे कोहरे में दृश्यता महज 10 मीटर तक सिमट गई थी। आठ बजे तक इसमें हल्का सुधार हुआ और दृश्यता 50 मीटर के आसपास पहुंची। शहर के क्षेत्रों में साढ़े नौ बजे के बाद हालात कुछ सामान्य हुए जबकि ग्रामीण इलाकों में दोपहर 12 बजे के बाद ही कोहरे से पूरी तरह राहत मिल सकी। इस दौरान वाहन चालकों को लाइट जलाकर बेहद सावधानी से सफर करना पड़ा।


तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार सरगथल केंद्र पर न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जगदीशपुर केंद्र पर न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने ठंड का असर और तीखा कर दिया। मुरथल में स्थापित वायु गुणवत्ता मापक यंत्र लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा।


आने वाले दिनों में कोहरे की समस्या बनी रहेगी। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। अगले सप्ताह हल्की बारिश के आसार भी बन रहे हैं।
- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत

फोटो 31: सोनीपत के खरखौदा में हुए सड़क हादसे के बाद सांपला मार्ग पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत

फोटो 31: सोनीपत के खरखौदा में हुए सड़क हादसे के बाद सांपला मार्ग पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed