{"_id":"61e1c8f296789223524b4158","slug":"fog-and-cold-wave-increased-the-trouble-the-speed-of-vehicles-stopped-sonipat-news-rtk6357540161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे और शीत लहर ने बढ़ाई परेशानी, रोकी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और शीत लहर ने बढ़ाई परेशानी, रोकी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
सोनीपत में कोहर के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद
- फोटो : Sonipat
मकर संक्रांति पर देर रात से ही छाया घना कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बन गया। घने कोहरे के चलते दोपहर तक दृश्यता प्रभावित रही। इससे वाहन रेंगकर चलने को मजबूर हुए। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिरने और ठंडी हवाओं के चलने से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिन तक घने कोहरे और ठंडी हवाओं के चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।
वीरवार देर रात से ही वातावरण में कोहरा छा गया था, जिससे रात को दृश्यता 30 मीटर से भी कम हो गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर तक लोगों को कोहरे ने परेशान रखा। घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।
मकर संक्रांति पर सूर्य के मकर राशि में प्रवेश कर जाने से तापमान में बढ़ोतरी होने की मान्यता है। उसके विपरीत शुक्रवार को एक सप्ताह से जारी शीत लहर ने लोगों को दिनभर कांपने पर मजबूर कर दिया। बादल और कोहरा छाये रहने के साथ ही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी।
विज्ञापन
कोहरे के कारण जीटी रोड, केजीपी, केएमपी और अन्य लिंक और स्टेट हाईवे पर वाहनों की गति थम गई। वाहन चालक डिपर जलाकर और एक-दूसरे वाहनों के पीछे चलने को मजबूर हुए। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ी।
स्प्रे व खाद का न करें फसलों में प्रयोग
मौसम में हुए बदलाव के बाद कृषि विभाग ने भी किसानों को सलाह जारी की है। विशेषज्ञ का दावा है कि वह मौसम साफ होने तक फसलों पर किसी प्रकार के रासायनिक खाद या स्प्रे का प्रयोग न करें। ऐसे में मौसम में स्प्रे करने का फायदा कम होता है। कृषि विभाग ने आह्वान किया कि धूप निकलने के बाद ही फसलों में खाद या स्प्रे करें। वहीं बारिश के कारण जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है, वहां से पानी निकासी का प्रबंध करें। जिले में करीब एक लाख 45 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की गई है। वहीं पांच हजार हेक्टेयर पर सरसों की फसल खड़ी है। जिले में करीब 20 हजार एकड़ भूमि पर किसानों ने विभिन्न प्रकार की सब्जियां भी उगाई हैं।
कोहरे में संभलकर करें सफर, एसपी ने जारी की गाइडलाइन
एसपी राहुल शर्मा ने घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को संभलकर चलने की सलाह दी है। हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों को गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है।
- वाहनों पर अनिवार्य रूप से आगे और पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं।
- वाहन की आगे-पीछे की लाइट, फॉग लाइट और इंडिकेटर का समय-समय पर परीक्षण कराते रहें।
-कोहरे में चलते समय हेडलाइट को लो-बीम पर रखकर चलें।
-कोहरे में वाहनों के इंडिकेटर जलाकर सफर करें।
-वाहन को अपनी लेन में ही रखें, ओवरटेक करने से बचें।
-किसी भी हाल में गलत दिशा से ओवरटेक न करें।
-शराब या नशीला पदार्थ पीकर वाहन न चलाएं।
-वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।
-वाहन को धीमी गति से चलाएं, तीव्र गति जानलेवा हो सकती है।
-वाहनों को किसी हालत में सड़क पर पार्क न करें।
-वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट या हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
वर्जन
कोहरा व शीत लहर दो दिन तक परेशान करेंगी। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवाओं से मौसम सर्द बना रहेगा। सोमवार से दिन में धूप निकलने का अनुमान है। सर्द मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। सोमवार से कुछ क्षेत्रों में पाला गिरने का अनुमान है।
- डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र सोनीपत