{"_id":"6838c1883584872e320ecec4","slug":"flu-corner-started-in-civil-hospital-sample-sent-to-khanpur-for-corona-test-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137306-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नागरिक अस्पताल में फ्लू काॅर्नर शुरू, कोरोना जांच के लिए सैंपल खानपुर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नागरिक अस्पताल में फ्लू काॅर्नर शुरू, कोरोना जांच के लिए सैंपल खानपुर भेजा
Fri, 30 May 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश में कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग तरह सतर्क हो गया है। इसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल में एक बार फिर से फ्लू कॉर्नर बना दिया गया है। यहां पर कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच करने के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। एक व्यक्ति का सैंपल लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। विभाग के पास कोरोना जांच के लिए वीटीएम किट उपलब्ध है।
नागरिक अस्पताल में रोजाना जुकाम व बुखार के मरीज आ रहे हैं। ओपीडी में आ रहे जुकाम व बुखार के मरीजों के सैंपल लेने शुरू कर दिए गए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों के भी नमूने लिए जा रहे हैं। यह सैंपल खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजे जा रहे हैं। राहत कि बात यह है कि अभी तक जिले में कोई कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
चिकित्सक की अनुमति से लिया जाएगा सैंपल
कोरोना टेस्ट उन्हीं लोगों के किए जाएंगे, जिनमें कोरोना से संबंधित लक्षण दिखाई देंगे। अगर कोई व्यक्ति सीधे तौर पर टेस्ट करवाने के लिए आता है, तो उसे चिकित्सक को दिखाना होगा। चिकित्सक की अनुमति के बाद ही उसका टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग के पास व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल व बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10-10 बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया है। गोहाना उपमंडल अस्पताल में भी सात बेड का वार्ड आरक्षित किया है। कोरोना से निपटने के लिए विभाग ने 140 सामान्य बेड व 75 ऑक्सीजन बेड आरक्षित किए हैं। विभाग के पास 52 वेंटिलेटर व 394 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध हैं।
कोरोना से बचाव में एहतियात जरूरी
प्रदेश में कोरोना के केस मिलने की वजह से लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच कराने की सलाह दी जा रही है। लक्षण वाले मरीजों को मास्क का इस्तेमाल करने और लोगों से छह फीट की दूरी बनाकर रखने की अपील की जा रही है। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है। संदिग्ध को स्वयं उपचार करने के बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। कोरोना से बचने के लिए अभी से सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है।
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल में फ्लू काॅर्नर शुरू किया गया है। कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्रयोगशाला में भेजा गया है। -डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन, सोनीपत।