{"_id":"61b5012cb59c9c21f70f0327","slug":"flowers-showered-on-farmers-returning-home-sonipat-news-rtk6324592147","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वापसी कर रहे किसानों पर बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर वापसी कर रहे किसानों पर बरसाए फूल
विज्ञापन
जीटी रोड पर सोनीपत के लोगों का धन्यवाद करके जाते हुए किसान। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली बॉर्डर से मांगें पूरी होने के बाद घर वापसी कर रहे किसानों के जत्थों का शनिवार को जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। किसानों के लिए हाईवे पर लंगर लगाए गए। बीसवां मील, राई, मुरथल ढाबा व अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी गन्नौर में जत्थों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। किसानों के स्वागत के लिए काफी संख्या मेें लोग मौजूद रहे। नेताओं ने इसे किसानों की एकता की जीत बताया।
हवन से किया सरोहा खाप के धरने का समापन
कुंडली बॉर्डर पर एक वर्ष से चल रहे सरोहा बारह खाप के धरने का शनिवार को समापन किया गया। सबसे पहले तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी व सैन्य अधिकारियों के साथ धरने के दौरान शहीद हुए 700 किसानों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया। सरोहा बाराह खाप के प्रधान सतीश सरोहा ने कहा कि इस समयावधि में जिन्हें परेशानी उठानी पड़ी, हम सभी से माफी मांगते हैं। खाप से जुड़े सभी 12 गांवों के लोगों का भी आभार, जिन्होंने सरोहा खाप का नाम पंजाब और हरियाणा में हर जगह पर पहुंचाने का काम किया। इस मौके पर खाप के सभी गांवों के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
--
अन्नदाता का संघर्ष रंग लाया : मदान
नगर निगम सोनीपत मेयर निखिल मदान ने घर वापसी कर रहे किसानों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मेयर निखिल मदान ने कहा कि वो शुरू से ही किसान आंदोलन के समर्थन में थे और नियमित अंतराल पर किसान मोर्चों में जाते रहे हैं। आज देश के अन्नदाता का संघर्ष रंग लाया है। इस मौके पर कृष्णा चैरिटेबल सोसायटी के स्वयंसेवकों द्वारा किसानों को पेयजल एवं मिठाई वितरित की गईं। इस मौके पर दिनेश हुड्डा, जुगल ज्योति, शुभम शर्मा, सुमित जांगड़ा, राजू, चिराग मौजूद रहे।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ललित पंवार ने किया किसानों का स्वागत, बांटे लड्डू
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ललित पंवार ने जीटी रोड मुरथल में किसानों का फूलमालाओं व लड्डू खिलाकर स्वागत किया। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी का स्वागत कर जीत की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी को नमन किया। ललित पंवार ने इसे किसानों के संघर्ष की जीत बताया। इस दौरान पूर्व सरपंच चांदरूप, देवेंद्र, सतपाल, सीना, प्रेमराज, सुभाष, ओमप्रकाश, अनिल, कृष्ण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
--
राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच ने कुंडली बॉर्डर खाली होने पर बांटी मिठाई
कुंडली बॉर्डर खाली होने पर राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर खुशी मनाई। साथ ही सरकार व किसानों का धन्यवाद किया। मंच के अध्यक्ष हेमंत नांदल ने कहा मंच की मुहिम को क्षेत्र से भरपूर सहयोग मिला। अब बॉर्डर खुलने से संपूर्ण क्षेत्र पहले की तरह विकास की गति पकड़ेगा। रामफल सरोहा ने कहा कि किसान आंदोलन का परिणाम बातचीत के माध्यम से आना समाज के लिए हितकारी है। मंच सदस्य जयश्री ने कहा कि अब बॉर्डर खुलने के बाद कामकाजी महिलाओं को दिल्ली आने-जाने में सुगमता होगी। इस दौरान जयराम शर्मा, धर्मबीर चौहान, वर्षा, प्रियंका, कृष्णा, नेहा कोहली, सुनील जैन समेत अन्य उपस्थित रहे।
--
गुरनाम सिंह चढूनी का किसानों ने किया स्वागत
गन्नौर। कुंडली से किसानों के बड़े काफिले के साथ गन्नौर जीटी रोड पहुंचे भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी का स्वागत किया गया। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र पहल, एडवोकेट युद्धवीर रापड़िया, पूर्व सरपंच राजेंद्र शेखपुरा, रामकुमार मोई, समुंद्र, करतार, सुरेंद्र सहित काफी संख्या में किसानों ने फूलमालाओं व गुलाल उड़ाकर चढूनी का स्वागत किया। इसके बाद गुरनाम सिंह अपने काफिले के साथ पानीपत की ओर रवाना हो गए। संवाद